कोरबी सहित छ: वन परीक्षेत्रों में वन विभाग विश्व हाथी दिवस मना रहा था इधर दो दतैल हाथीयो के आतंक से ग्रामीण रात भर इधर से उधर भाग रहे थे…

फुलसर कोरबी के ग्रामीण पूरी रात रतजगा कर अपनी जान बचाई,
सुबह होते ही दो ग्रामीणों के मकान पूरी तरह ध्वस्त, हाथी ने एक घंटे तक कोरबी बस स्टेंड में उत्पात मचाया!

कोरबा/कोरबी चोटिया/कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है लगातार हाथियों के द्वारा ग्रामीणों के घर उजाडे जा रहे हैं ।
बीते बुधवार एवं गुरुवार को जब पूरा वन मंडल कटघोरा विश्व हाथी दिवस मना रहा था वही बीते रात्रि सुबह होते ही 2 दतैल हाथी ने अचानक लगभग 4 बजे से 5 बजे के बीच ग्राम फुलसर निवासी मिलन सारथी के कच्चे मकान को तोड़ते हुए कोरबी बस स्टेंड में लगभग एक घंटा उत्पात मचाया और समीप ही जयसवाल होटल के चैनल गेट को तोड़ने का प्रयास किया तब तक काफी देर हो चुकी थी और आसपास के ग्रामीण जग गए तब कहीं जाकर हाथियों का रुख बाजार पारा होते हुए झोरकी पारा में निवासरत शान्ती बाई सारथी के मकान को निशाना बनाते हुए घर में रखें चावल, दाल, बर्तन इत्यादि की सामग्री को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया गया इस घटना को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए और अपनी जान को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे तब तक वन विभाग के कर्मचारी सहायक वन परीक्षेत्र अधिकारी एमके साहू अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों दतैल हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा तब कहीं जाकर ग्रामीण ने राहत की सांस ली । लगातार हाथियों के द्वारा जंगलों को छोड़कर घनी आबादी की ओर घुस कर भारी बरसात में घरों को निशाना बनाया जा रहा है ।
हाथियों के हमले से अब तक केंदई रेंज में दर्जनों ग्रामीणों की जाने जा चुकी है है आखिर इस हाथी व मानव द्वंद से ग्रामीणों को कब मिलेगी निजात!

हाथियों से प्रभावित पसान रेंज में विश्व हाथी दिवस मनाया गया

वन मंडल के पसान रेंज के पिपरिया, एवं लहगाबसरा के हाई स्कूल में विश्व हाथी दिवस के अवसर पर निबंध, चित्रकला, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें सहायक वन परीक्षेत्र अधिकारी तनेरा, जलके, से शिव शंकर तिवारी, मालिकराम पोर्ते, सहित परीक्षेत्र अधिकारी चौहान, भी मौके पर उपस्थित थे, जिसमें स्कूल के बच्चों को प्रथम, एवं द्वितीय, स्थान मिलने पर उन्हें पुरस्कार वितरण किया गया, इसी तरह कटघोरा रेंज के ग्राम झोराघाट में विश्व हाथी दिवस के अवसर पर वन परीक्षेत्र अधिकारी ए. के. मननेवार अपने टीम के साथ नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों के द्वारा रैली आयोजित कर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

  • Related Posts

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
    error: Content is protected !!