कोरबा:- हिंदू नववर्ष पर शोभायात्रा में उमड़ पडा लोगों का ऐतिहासिक जनसैलाब

कोरबा/ हिंदू नववर्ष के आगमन पर 22 मार्च को कोरबा जिले में हिंदू क्रांति सेना द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । हालांकि बेमौसम बारिश के चलते शोभायात्रा कुछ घंटे विलंब से निकली लेकिन आयोजन समिति और शहरवासियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई । दिव्य शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ।

हिंदू नव वर्ष के स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ क्रांति सेना द्वारा पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था । शोभा यात्रा के लिए शहर को भगवान के लाईटिंग कट आउट, झंडे-तोरन, लाईट एवं झालर से सजाया गया था। शहर की सुंदरता देख लोग दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गए।

शोभायात्रा में श्री राम दरबार की जीवंत झांकियों सहित बस्तर नाचा, बैंड बाजा, राउत नाचा मुंगेली, कठपुतली शो बिलासपुर, घंटा बाजा ओडिशा, मावली ढोल महाराष्ट्र, लाइव देव झांकी, गौरी कृपा धुमाल दुर्ग, डमरू बाजा उज्जैन, थैयम झांकी तमिलनाडू, ढ़ाक बाजा बंगाल, प्रतिमा झांकी कोलकाता, घोड़े की झांकी खडग़पुर, दुलदुल घोड़ा मध्यप्रदेश, दिलेर खालसा ग्रुप पंजाब, चेंडा, मेलम बाजा केरल, बाहुबली शिवजी झांकी, बाहुबली बजरंग बली जी की झांकी, डीजे पावर जोन राजनांदगांव, वृंदावन मथुरा झांकी उत्तर प्रदेश, विश्व प्रसिद्ध श्याम बैंड जबलपुर, विश्व प्रसिद्ध रामू राजस्थानी महा झांकी के अलावा लाइटिंग डीजे नागपुर ढोल, डीजे, कीर्तन मंडली, विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रही । देश के सबसे बड़े आयोजन को देखने के लिए हजारों हजार की संख्या में लोग उपस्थित रहे । संगीत की धुन पर युवाओं की टोलियों ने जमकर नृत्य का आनंद उठाया ।

शोभायात्रा सीतामढ़ी स्थित श्री राम-जानकी मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना के उपरांत प्रारंभ हुई। उसके पश्चात सीतामढ़ी, पुराना बस स्टैंड, रेलवे क्रॉसिंग, पावर रोड होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर चौक से होकर नया बस स्टैंड पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान रास्ते भर प्रसाद एवं भोग का वितरण किया गया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। व्यापारी व सामाजिक संगठनों के द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए स्वल्पाहार, शरबत-पानी आदि की व्यवस्था भी की गई थी।

  • Related Posts

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: भगवान श्री राम का जन्मोत्सव चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन को हिंदू धर्म में राम नवमी के रूप…

    Read more

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    *नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच* बिलासपुर। नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर द्वारा हमेशा की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद
    error: Content is protected !!