कोरबा:- हवाई फायरिंग करने वाले पांच गिरफ्तार, 3 देसी कट्टे और 3 जिंदा कारतूस जब्त

कोरबा/ जिले के बाकीमोगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने हवाई फायरिंग करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3 देसी कट्टे, 3 जिंदा कारतूस, मोबाइल और एक दुपहिया वाहन जब्त किया गया है। दर्री सीएसपी विमल पाठक के अनुसार, घटना शाम 5 बजे घुड़देवा में हुई। विकेश गुप्ता नाम के युवक ने हवाई फायरिंग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। विकेश के दो साथियों को भी पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने आनंद राम बघेल और सत्यदेव बघेल को भी देसी कट्टे बेचे थे। पुलिस ने दोनों के घरों पर छापेमारी कर देसी कट्टे बरामद किए।

दर्री सीएसपी विमल पाठक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में विकेश गुप्ता और धर्म सिंह राजपूत प्रमुख हैं। धर्म सिंह बाकी मोगरा का रहने वाला है और पुलिस रिकॉर्ड में गुंडा बदमाश है। पुलिस अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों का मकसद इलाके में दहशत फैलाना था।

  • Related Posts

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    कोरबा 14 मार्च 2026/ सोहागपुर में आज गौधाम सोहागपुर के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक…

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    Comments are closed.

    You Missed

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
    error: Content is protected !!