
विश्वेश्वर महिला मंडल समिति ने मनाया हरियाली तीज उत्सव साथ मे कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई
कोरबा/ हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी सेमीपाली की महिलाओं ने हरियाली तीज उत्सव मनाया।सर्वप्रथम भगवान गणेश का स्मरण करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई।इस दौरान विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम किये गए।जिसमे मोमबत्ती प्रतियोगिता,शब्द टाइटल नाम,चूड़ियां एवं लूडो गेम इत्यादि शामिल था।इन सभी खेलों में श्रीमती गायत्री खूंटे प्रथम स्थान,सुनीता गुप्ता द्वितीय स्थान तथा रश्मि ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस कार्यक्रम में श्रीमती गायत्री खूंटे को सावन क्वीन का ताज पहनाया गया।कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं द्वारा सावन झूले का लुफ्त उठाया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती अंजना दुबे एवं श्रीमती संगीता भारती की अहम भूमिका रही।कार्यक्रम में शामिल समिति की अन्य सदस्यों में – श्रीमती संध्या सिंह ,सुशीला दुबे,अश्वनी चौहान कविता ढोटे, स्मिता दुबे,रजनी चौहान, लीला साहू,आभा गुप्ता,ममता सिंह, इंदु शर्मा आदि सभी ने अपनी भूमिका निभाई।







Comments are closed.