कोरबा:- सीतामढ़ी निवासी के रुप में हुई कार चालक की पहचान, एक महिला के साथ होने की चर्चा, फॉरेंसिक जांच में एक ही व्यक्ति की अस्थि मिली

कोरबा/ लैंगा-कारीमाटी मार्ग पर एक कार में सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद आग लग गई, जिसमें चालक जिंदा जल गया। मृतक की पहचान कोरबा शहर के सीतामढ़ी निवासी के रुप में हुई है। वह उज्जैन जाने की बात कह घर से निकला था। घटना कटघोरा-पेंड्रारोड मार्ग पर लैंगा तिलाईडाड के पास हुआ। पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा-कारीमाटी के पास रात करीब दो बजे घटना हुई। बताया जा रहा है कि कार कोरबा की ओर आ रही थी। कारीमाटी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि चालक कार से बाहर नहीं निकल सका। जलने से सीट पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं फारेंसिक एक्सपर्ट टीम ने स्थल पर जांच पड़ताल की।

तेज रफ्तार में थी कार

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर कार में चालक का ही शव दिखाई दे रहा था। जांच के दौरान मालूम चला कि नगर निगम के वार्ड क्रमांक छह सीतामणी स्टेशन के सामने निवासरत भुवन महंत ऑल्टो कार चला रहा था। वह किसी काम से गया था और वापस लौटते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गया।

पुलिस का कहना है कि कार की रफ्तार काफी तेज रही होगी। रात ज्यादा होने से चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर पेड़ से जा टकराई। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।

पेड़ से कार टकराने के नहीं मिले निशान

घटना के बाद इस बात की चर्चा थी कि कार में दो लोग सवार थे, लेकिन फॉरेंसिक जांच के बाद पुलिस ने केवल एक व्यक्ति की अस्थि मिलने की पुष्टि की। पेड़ से टकराने के निशान भी कार में नहीं मिले हैं। कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है, जिससे घटना के कारणों का पता चल सके। थाना प्रभारी ने कहा कि शव पूरी तरह जल चुका था। केवल हड्डियां ही मिली हैं। दूसरे तथ्यों की भी जांच की जा रही।

साथ में निकली थी एक और महिला

सीतामढ़ी में रहने वाले भुवन महंत की पत्नी को मौके पर पुलिस लेकर पहुंची। कार की शिनाख्ती की कार्रवाई कराई जा रही। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री हैं। मोहल्ले से एक महिला भी लापता है। चर्चा यह है कि यह महिला भी भुवन के साथ निकली थी, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़ में कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनीरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक और मंत्री के बीच पैसों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया…

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    कोरबा 14 मार्च 2026/ सोहागपुर में आज गौधाम सोहागपुर के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक…

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल
    error: Content is protected !!