कोरबा लोकसभा:- हसदेव में 15 हजार से ज्यादा पेड़ काटे:- प्रियंका गांधी

0 नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा अन्याय हुआ, प्रियंका गांधी
0 मोदी ने देश की जनता के लिए कुछ नहीं किया केवल, कारोबारी मित्रों को लाभ पहुंचाने का काम किया है
0 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चिरमिरी में भरी हुंकार

मीडिया सेशन/ कोरबा लोकसभा की प्रत्याशी ज्योत्सना चरण दास महंत के पक्ष में प्रचार करते हुए कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में हुंकार भरी। चिरमिरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जनता से जागरुक होने की अपील की। मोदी सरकार की नीतियों और कार्यों की आलोचना करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को आत्मनिर्भर बनाने की बजाये 5 किलो आनाज और आवास देकर निर्भर बना रही है। उन्होंने कहा कि 10 साल में मोदी सरकार ने जनता की भलाई के लिए कुछ नहीं किया केवल अपने करोबारी मित्रों को लाभ पहुंचाने का काम किया है।

प्रधानमंत्री से लेकर बीजेपी के सभी नेता बड़ी-बड़ी बता करते हैं, लेकिन रोजगार, महंगाई और शिक्षा जैसे आपके मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देश में जो राजनीति है वह गरीब, मजदूर, श्रमिक और किसान विरोधी राजनीति चल रही है। बीजेपी के नेता आपको बताते हैं कि देश में खुशहाली है, लेकिन आपकी बड़ी-बड़ी समस्याओं के बारे में कुछ नहीं कहते हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी ने लगभग सब कुछ अरबतियों को दे दिया है। यहां के खदान देश के एयरपोर्ट, बंदरगाह सब अपने बड़े-बड़े खरबपति मित्रों को सौंप दिया। यह संपत्ति मोदी या किसी नेता की नहीं है।

यह देश की संपत्ति है। रोजगार की सुरक्षा खत्म हो गई है। श्रमिकों को ठेकेदारों द्वारा शोषण हो रहा है। हम अपनी पार्टी में प्रयास कर रहे हैं कि आपके साथ न्याय हो। नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है। वोटर और जनता में जागरुकता कम हो गई है। पहले प्रधानमंत्री से लोग प्रश्न करते थे। धर्म के आधार पर वोट ले रहे हैं। जनता में जागरुकता जरूरी है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, बैकुंठपुर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, सौरभ सिंह, नजीर अजहर, अशोक जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देश में 30 लाख खाली पदों को भरेगी कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हदसेव जंगल बचाओ आंदोलन का क्या हुआ। हमारा देश आंदोलन से बना है। हसदेव में 15 हजार से ज्यादा पेड़ काटे गए हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए वादों की जानकारी देते हुए प्रियंका ने बताया कि देश में 30 लाख पद खाली पड़े हैं जिन्हें सत्ता में आते ही कांग्रेस भरेगी।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!