कोरबा मे महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की हुई विशेष पूजा,किया गया रुद्राभिषेक,मंदिरों में लगी रही भीड़

कोरबा / महाशिवरात्रि पर ऊर्जाधानी भगवान शिव की भक्ति में डूबा रहा। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिरों व घरों में भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया गया। कई स्थानों में भोले बाबा की बारात निकाली गई ।शिव पार्वती विवाह के विवाह का लोग साक्षी बने।
श्री श्री शिव परिवार मां काली मंदिर परिसर दुरपा रोड के द्वारा भोले बाबा की बारात एवं शिव-पार्वती विवाह का आयोजन किया गया है। 18 फरवरी शनिवार को दोपहर 1 बजे पावर हाउस रोड स्थित शिव मंदिर से भोले बाबा की बारात पूजा-अर्चना पश्चात निकाली गई। बारात नगर भ्रमण करते हुए मां मनोकामना दुर्गा मंदिर अग्रोहा मार्ग राम मंदिर पुराना बस स्टैंड पहुंची। जहां देव पूजन की विधि संपन्न की जाएगी। इसके पश्चात यहां से विवाह आगे बढ़कर मां काली मंदिर दुरपा रोड पहुंचेगी जहां पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया जाएगा।

कोरबा रियासत के राजघराना काल में राज परिवार द्वारा कमला नेहरू महाविद्यालय के पीछे हसदेव घाट पर निर्मित मनोकामना पूर्ति पंचमुखी (पंच पिंडी)शिवलिंग महादेव मंदिर में भक्तों के द्वारा धूमधाम से महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया गया। मंदिर की सेवा से जुड़े ज्योति दास ने बताया कि महादेव घाट को 2100 दीपों के साथ सजाया गया एवं 20 लीटर दूध से भोलेनाथ का रूद्र अभिषेक किया गया।
इसके अलावा शहर के अन्य स्थानों पर भी भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। व जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया ।

  • Related Posts

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोरबा: कटघोरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आक्रोश दूसरे दिन खुलकर सामने आया. हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरीं और जोरदार रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचीं.…

    Read more

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोरबा-पश्चिम कुसमुंडा मार्ग पर स्थित बरमपुर चौक के समीप कुसमुंडा की ओर से कोयला लेकर आ रही एक ट्रैलर एकाएक अनियंत्रित होकर चौक के पास पलट गया। हादसे के वक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम
    error: Content is protected !!