परिचित ने सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।
बच्ची की मां ने दर्ज करवाई शिकायत।
दर्री थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बस्ती से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बच्ची की माँ की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारs पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी संजीव गुप्ता (54 वर्ष) एक परिचित के घर घूमने आया था। घर पर उसकी माँ और 9 साल की मासूम बच्ची मौजूद थीं। जब माँ घर के काम में व्यस्त थी और बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी दरिंदे संजीव गुप्ता ने उसे आइसक्रीम खिलाने का बहाना बनाया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गलत हरकतें करनी शुरू कर दीं। मासूम बच्ची ने इसका विरोध किया और डरी-सहमी घर लौटकर अपनी माँ को बताया कि “अंकल ने बैड टच किया है”। बच्ची की आपबीती सुनने के बाद, उसकी माँ ने तुरंत बस्ती के कुछ लोगों के साथ आरोपी के घर जाकर उसकी जमकर खबर ली। इसके बाद, उन्होंने दर्री थाना में घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी संजीव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
कई बार महिला के घर आता था आरोपी
l कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नितीश ठाकुर ने बताया कि पीड़िता की माँ ने दर्री थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर संजीव गुप्ता नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल दाखिल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी संजीव गुप्ता आलू-प्याज हाट बाजार में घूम-घूम कर बेचता है। उसके घर पर उसकी पत्नी, बेटा, बहू और नाती भी रहते हैं। यह भी सामने आया है कि आरोपी पीड़िता के घर अक्सर घूमने के बहाने आता रहता था, लेकिन मासूम की माँ को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसकी नियत इतनी बुरी है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। वे आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।








Comments are closed.