
कोरबा। टीपी नगर स्थित ओएनसी बार और पॉम मॉल के बाहर हुई मारपीट और उपद्रव की घटनाओं में पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से महिंद्रा थार, बीएमडब्ल्यू और मारुति स्विफ्ट जैसी तीन लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की गई हैं।जानकारी के अनुसार, 6 जुलाई की रात दो गुटों के बीच शराब के नशे में जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले में सिविल लाइन थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। वहीं, 19 जुलाई की रात पॉम मॉल के बाहर फिर से शराबखोरी और विवाद की घटना सामने आई, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड आशीष सिंह और आर्यन राय को गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, एएसपी नितिश ठाकुर और सीएसपी भूषण एक्का के निर्देश पर सिविल लाइन थाना और चौकी सीएसईबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए सौरभ सिंह उर्फ चिक्की, पंकज सोनी, ऋषभ सिंह, आदित्य सिंह, हितेश पांडेय, मुकेश महतो, शाहरुख सिद्दीकी और मोहम्मद गौस उर्फ रेहान को गिरफ्तार किया है।कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में उपद्रव करने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वायरल वीडियो और ऐसे कृत्यों पर पुलिस की सतत निगरानी बनी हुई है।










Comments are closed.