
कोरबा। कटघोरा वनपरिक्षेत्र में एक महिला को मारने वाले भालू की गुरुवार को मौत हो गई है। पांच दिन पहले ही उसे रेस्क्यू कर कानन पेंडारी चिड़ियाघर लाया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बता दें कानन पेंडारी की टीम ने भालू को कटघोरा वनमंडल से रेस्क्यू कराकर भनवारटंक के जंगलों में छोड़ दिया था। यहां भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया था जिसकी बाद में मौत हो गई थी। इसके बाद टीम उसे चिड़ियाघर में इलाज के लिए लेकर आई थी।
मरवाही डीएफओ राकेश मिश्रा ने बताया कि भालू रैबीज संक्रमित था, जिसकी वजह से वह आने-जाने वालों पर हमला कर रहा था। रेस्क्यू के बाद से ही उसने खाना पीना छोड़ दिया था।







Comments are closed.