कोरबा में बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना पड़ेगा महंगा, ऐसे 63 वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्यवाही

कोरबा में बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना पड़ेगा महंगा, ऐसे 63 वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्यवाही

श्री बालाजी ऑटो सेंटर कुसमुंडा

A little step school for kids

कोरबा – जिले में अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 16 जून 2025 को कोरबा ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट चल रही कुल 63 गाड़ियों को चिन्हित किया गया। कार्रवाई से पूर्व सभी वाहनों की इंजन व चेचिस नंबर से चोरी या अपराध से संबंधित जानकारी का सत्यापन किया गया एवं संबंधित चालकों से रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा आदि वैध दस्तावेजों की जांच की गई।

जिन गाड़ियों पर नंबर प्लेट नहीं थी,उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 55/177 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई, जिसके तहत कुल ₹18,900 का समन शुल्क पर वसूला गया। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का उपयोग चोरी, लूट, नकबज़नी जैसी आपराधिक गतिविधियों में होने की आशंका अधिक होती है, जिससे उनकी पहचान में कठिनाई होती है। यह अभियान अपराध नियंत्रण की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे अपने वाहनों पर स्पष्ट व वैध नंबर प्लेट लगवाएं, सभी वैध दस्तावेज साथ रखें एवं ट्रैफिक नियमों का पूर्णतः पालन करें।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!