
कोरबा / झाडू बनाने वाली महिला के साथ दो युवकों ने जबरन उसके झोपड़ी में घुसकर अनाचार किया है। महिला व उसके पति के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया है। मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376 (2), 323, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
मामला पाली थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र में निवासरत महिला अपने घर पर थी। इस दौरान दोपहर लगभग 2 बजे ग्राम बांधाखार निवासी राकेश महिला के घर पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इसी बीच राकेश का दोस्त सूरज पांडे वहां पहुंचा और महिला के पति को बाड़ी की ओर ले गया और जिसके उपरांत दोनों युवकों ने एक एक कर महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया और महिला के सिर पर बियर की बॉटल से हमला कर दिया जिससे महिला को गंभीर चोट आयी और उसके पति के साथ भी गंभीर मारपीट की और दोनों मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद महिला दो दिनों तक बेहोश रही। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी राकेश व सूरज के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।








Comments are closed.