कोरबा:- ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड से पहले वीडियो कॉल पर युवक से की थी बात, कमरे से मोबाइल बरामद

कोरबा/ जिले में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली एक 19 साल की युवती ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले युवती ने किसी युवक से वीडियो कॉल करके बातचीत की थी । इसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसके कमरे से मोबाइल बरामद किया है।परिजनों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया है। यह मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक क्षेत्र का है।

पढ़ाई छोड़, बिलासपुर में ब्यूटी पार्लर में करती थी काम

जानकारी के अनुसार, राधिका साहू कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक क्षेत्र की रहने वाली थी। उसके पिता कमलेश साहू पेशे से ड्राइवर हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। राधिका उनकी सबसे छोटी बेटी थी। राधिका पढ़ाई छोड़ चुकी थी और बिलासपुर में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वहां वो किराए के मकान में रहती थी। वह मंगलवार को बिलासपुर से कोरबा अपने घर आई थी।

मां को लगा कि बेटी राधिका थकी हुई है और कमरे में आराम कर रही है, लेकिन जब काफी देर तक वो कमरे से बाहर निकली तो मां उसे कमरे में देखने गई। मां ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर कमरे को खोलने की कोशिश, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। मां ने खिड़की से झांक कर देखा तो राधिका की लाश फंदे पर झूल रही थी। यह देखते ही मां के पैरों के तले जमीन खिसक गई। मां की चीख की आवाज सुनकर दूसरी बेटी मौके पर पहुंची। इसके बाद यह खबर फैलते ही घर के बाहर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की कार्रवाई शुरू की।

युवक के साथ बाइक से आई थी युवती

बताया जा रहा है कि राधिका को कल मंगलवार को बाइक से एक युवक घर छोड़ने आया हुआ था, उसके बिलासपुर का होना बताया जा रहा है। इसके बाद से वह बेहद परेशान थी। घर पर किसी से ज्यादा बात नहीं कर रही थी। गुमसुम चुप थी। वहीं कुछ देर बाद जब वह अपने कमरे में गई और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि राधिका ने सुसाइड से पहले किसी युवक से वीडियो कॉल करके बातचीत की। उसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसके कमरे से मोबाइल बरामद किया है, जहां उसे सील कर जब्ती की कार्रवाई की गई है।

घटनास्थल से मोबाइल और सामान जब्त

सीएसईबी चौकी पुलिस ने बताया कि युवती ने कब कैसे और किन परिस्थितियों में सुसाइड किया है, इस बात का पता नहीं चल सकता है। फिलहाल परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मोबाइल और अन्य सामान को जब्त कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि युवती ने वीडियो कॉल करके सुसाइड किया है। इस मामले में जांच जारी है उसकी किससे और क्या बातें हुई हैं। उसके आधार पर आगे जांच की जाएगी।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!