कोरबा पुलिस अधीक्षक ने ली व्हीआईपी/व्हीव्हीआईपी सुरक्षा-व्यवस्था के संबंध में पुलिस जवानों की मीटिंग

■ व्हीआईपी/व्हीव्हीआईपी सुरक्षा-व्यवस्था के संबंध में एक द्विवसीय प्रशिक्षण का आयोजन रक्षित केन्द्र कोरबा में किया गया ■ पुलिस अधीक्षक कोरबा, श्री भोजराम पटेल के द्वारा जवानों को प्रशिक्षित किया गया ■ इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में जिले के सउनि 02, प्र0आर0 07 एवं 28 आरक्षको को प्रशिक्षित किया गया ■ निरीक्षक सनत सोनवानी पुलिस अकादमी चंद्रखुरी में 07 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने पश्चात जिले के 37 अधिकारी/कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित किया गया ■

कोरबा/ पुलिस अधीक्षक कोरबा, श्री भोजराम पटेल द्वारा आज मंगलवार को रक्षित केन्द्र कोरबा के मीटिंग हाॅल में व्हीआईपी/व्हीव्हीआईपी सुरक्षा-व्यवस्था के संबंध में जिले के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। वर्तमान परिवेश में व्हीआईपी सुरक्षा, महत्वपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था है। सुरक्षा ड्यूटी में लगे अधि/कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी चौकन्ना रहना चाहिए। पुलिस अधीक्षक कोरबा ने कार्यशाला में बताया कि, व्हीआईपी सुरक्षा के साथ-साथ इस बात का भी विशेष रूप से पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को ध्यान रखना चाहिए कि व्हीआईपी सुरक्षा पुलिस के लिए काफी महत्वपूर्ण और गंभीर कार्य है इसमें थोड़ी से भी चूक भारी पड़ सकती है। कार्यशाला में व्हीआईपी सुरक्षा के विभिन्न बिन्दुओं पर जिले के पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल, राज्यपाल के सिक्यूरिटी अधिकारी रह चुके है। उनके द्वारा व्हीआईपी सुरक्षा को लेकर अपने अनुभव शेयर किये। इस दौरान निरीक्षक सनत सोनवानी ने सेमिनार में भाग ले रहे जवानों को व्हीआईपी सुरक्षा में छोटी-छोटी कमियों की ओर ध्यान दिलाते हुए उस पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में वर्तमान परिपे्रक्ष्य में व्हीव्हीआईपी/व्हीआईपी सुरक्षा का महत्व एवं बुनियादी सिद्धांत, व्हीआईपी कारकेड, स्क्वाड आफिसर, पायलट आफिसर, मार्शल के द्वारा कारकेट का संचालन एवं कार्यकम स्थल एवम मंच की सुरक्षा व्यवस्था , फ्रिस्किंग ड्यूटी, एंटी सेबोटाज, बीडीएस चेकिंग, व्हीआईपी की मार्ग से गुजरने वाली रास्ते का सुरक्षा व्यवस्था, व्हीव्हीआईपी कैंप सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से इस पर प्रकाश डाला। इस एक दिवसीय सेमीनार में सउनि 02 प्र0आर0 07 एवं आरक्षक 28 लोग उपस्थित होकर कार्यशाला में भाग लिए।
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल के द्वारा ली गई एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान रक्षित केन्द्र में श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा, श्री योगेश साहू, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा,रक्षित निरीक्षक श्री संजय साहू, निरीक्षक सनत सोनवानी थाना प्रभारी दीपका, सुबेदार भुवनेश्वर कश्यप एवं जिले के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!