कोरबा:- पहलगाम हमले के विरोध में यूथ मुस्लिम कमेटी के नेतृत्व में मौन जुलूस व कैंडल मार्च का आयोजन

कोरबा/ 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में कोरबा के टी.पी नगर में यूथ मुस्लिम कमेटी के नेतृत्व में एक मौन जुलूस व कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। शाम 6:00 बजे टी.पी नगर मस्जिद से बड़ी संख्या में समाज के लोग हाथों में मोमबत्तियाँ लिए टी.पी नगर चौक तक शांतिपूर्ण जुलूस के रूप में निकले। इस कार्यक्रम में सुन्नी मुस्लिम जमात, मेमन जमात, मरकज़ी सीरत कमेटी, इत्तेहाद कमेटी, मरकज़ी ईदगाह क़ब्रिस्तान कमेटी, यंग मेमन कमेटी सहित शहर की सभी मस्जिदों की कमेटियों के पदाधिकारीगण, समाजसेवी व स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता, अखंडता और शांति बनाए रखने की शपथ ली।

मौन जुलूस के बाद टी.पी नगर चौक पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से माँग की कि पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद की जड़ें पूरी तरह से समाप्त की जाएं, ताकि देश में शांति और सौहार्द बना रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश की सरज़मीं पर आतंक की कोई जगह नहीं है। जम्मू-कश्मीर में हमारे देशवासियों पर इस प्रकार के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सरकार को चाहिए कि आतंकवादियों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेनकाब किया जाए। कार्यक्रम के समापन पर आतंकी हमले में शहीदों की आत्मा की शांति और देश की खुशहाली के लिए दुआ की गई। समाज के वरिष्ठजनों ने इस एकजुटता को समाज के बीच सौहार्द और अमन-चैन के प्रतीक के रूप में बताया।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
    error: Content is protected !!