कोरबा:- पत्नी की मौत के 15 दिन बाद पति ने भी दी जान, पांच बच्चों की थी जिम्मेदा

कोरबा/ कोरबा के नरईबोध गांव में 48 वर्षीय रामरतन चौहान ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी पत्नी सुखमति बाई की 15 दिन पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। रामरतन की बहन प्रमिला के अनुसार, शनिवार की दोपहर को जब घर में कोई नहीं था, रामरतन ने अपनी मां की साड़ी से म्यार में फांसी लगा ली। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पत्नी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका मजदूर

पत्नी की मौत के बाद से रामरतन बेहद उदास रहते थे। वे किसी से बात नहीं करते थे और दिन-रात पत्नी को याद करते रहते थे। उन्होंने कई बार कहा था कि पत्नी के बिना जीने की इच्छा नहीं है। रामरतन मजदूरी करके अपने पांच बच्चों का पालन-पोषण करते थे। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी थी और तीन बेटों की शादी की तैयारी चल रही थी। पत्नी की बीमारी में सारी बचत खर्च हो जाने से वे आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। पुलिस ने मेडिकल अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया है। शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!