कोरबा:- जिले में आंधी-तूफान का कहर, गौशाला का छत उड़ा, कई इलाकों में बिजली गुल, शादी समारोह प्रभावित

कोरबा/ जिले में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। सोमवार को तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। बिजली कड़की और ओले भी गिरे। शहर की कई बस्तियों में जलभराव की स्थिति बन गई।मंगलवार को भी दोपहर से मौसम में बदलाव शुरू हुआ। काली घटाएं छाईं और शाम होते ही तेज आंधी-तूफान ने दस्तक दी। आकाशीय बिजली चमकी और हल्की बारिश हुई। तूफान के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसईसीएल, सीएसईबी और श्रमिक बस्तियों में बिजली गुल हो गई।

तूफान ने शादी समारोहों को भी प्रभावित किया। मानिकपुर मुख्य मार्ग स्थित जयप्रकाश पंडाल में चल रहे विवाह समारोह में पंडाल उड़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पाली विकासखंड के मुरली गांव में स्थित गौशाला में तूफान ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। गौशाला का पूरा शेड उड़ गया। गौशाला संचालक विनोद शुक्ला के अनुसार, यहां 350 गायें हैं। सौभाग्य से किसी गाय को नुकसान नहीं पहुंचा। अब गायें खुले आसमान के नीचे तेज धूप में रहने को मजबूर हैं। गौशाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। संचालक ने सामाजिक संगठनों से मवेशियों की सुरक्षा के लिए मदद की अपील की है।

  • Related Posts

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने मां वैष्णो देवी के प्रति गहरी आस्था व्यक्त करते हुए इस नवरात्रि में चौथी…

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र के इमलीछापर चौक पर मंगलवार को अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन शुरू हो गया। यह आंदोलन लंबे समय से अधूरे पड़े ओवरब्रिज और फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर है।…

    Comments are closed.

    You Missed

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    बालको सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संघर्ष अंतिम चरण में – कल सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में होगी निर्णायक बैठक

    बालको सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संघर्ष अंतिम चरण में – कल सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में होगी निर्णायक बैठक

    नवरात्रि पर ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद

    नवरात्रि पर ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव
    error: Content is protected !!