कोरबा जिले के ग्राम रलिया में छत्तीसगढ़ी गायक नितिन दुबे ने फ्री में किया शो, करोड़ों फैंस कर रहे जमकर तारीफ

रायपुर / छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे के एक ही दिन में दो प्रस्तुति को लेकर काफ़ी चर्चा हो रही है क्योंकि पहली प्रस्तुति में उन्होंने लाखो रुपए फीस लिए और दूसरी तरफ उसी दिन एक छोटे से गांव में जाकर उन्होंने निःशुल्क प्रस्तुति दी। आज छत्तीसगढ़ के सिंगिंग सुपरस्टार नितिन दुबे के लाखों करोड़ों फैन्स हैं और मंच पर उनकी एक झलक पाने के लिए हज़ारों की संख्या में दर्शक आते हैं।

नितिन दुबे छत्तीसगढ़ के सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक हैं और मंचीय प्रस्तुति में भी नितिन दुबे का कोई तोड़ नही है। अक्सर बड़े बड़े संगीत महोत्सव और मेगा इवेंट में नितिन दुबे सुपरस्टार नाईट का आयोजन किया जाता है,इस आयोजन में आयोजनकर्ताओं के लाखों रुपए खर्च होते हैं।

उल्लेखनीय है कि नितिन दुबे छत्तीसगढ़ के सबसे महंगे लाइव परफॉर्मर और गायकों में से एक हैं क्योंकि उनकी मंचीय प्रस्तुति बहुत ही हाई एनरजेटिक और सुरीली होती है और आज बहुत कम ऐसे गायक हैं जिनके आवाज़ की क्वालिटी रिकॉर्डिंग स्टूडियो एवं लाइव मंचीय प्रस्तुति में एक जैसी होती है। नितिन दुबे जी ऐसे ही कलाकार हैं जो न सिर्फ मंच पर बहुत सुरीला गाते हैं बल्कि अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति के द्वारा सभी वर्ग का दिल जीत लेते हैं और इसी कारण उनके स्टेज शो का बहुत डिमांड होता है।

35 से ज़्यादा सदस्यीय टीम नितिन दुबे के पूरे टीम का फीस भी लाखों में हैं,कई बार तो फीस देने के बाद भी ऑर्गेनाइजर्स को उनके डेट नहीं मिलते हैं इसलिए नितिन दुबे के टीम को किसी भी इवेंट के लिए बहुत पहले बुक करना पड़ता है लेकिन हाल ही में इस सुपरस्टार ने एक ऐसा मंचीय प्रस्तुति दिया जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है और इस बार चर्चा उनके लाखों रुपए के फीस की नहीं बल्कि उनके द्वारा एक छोटे से गाँव मे निःशुल्क दी गई प्रस्तुति की हो रही है। ग्राम रलिया जिला कोरबा में नितिन दुबे ने नवधा रामायण के मंच पर जाकर प्रस्तुति दी और इस प्रस्तुति के लिए उन्होंने कोई फीस या चार्ज नहीं लिया। छत्तीसगढ़ी गायक ने फ्री में किया शो, करोड़ों फैन्स कर रहे जमकर तारीफ

  • Related Posts

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    आदतन अपराधी अंचल अग्रवाल तथा संजय पावले को किया गया जिला बदर  जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने…

    Read more

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

     पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने क्षेत्र के जलाशयों के रखरखाव और नहरों की मरम्मत में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी
    error: Content is protected !!