कोरबा कोरोना अभी अभी दो और कोरोना संक्रमितो का निधन. एक ने कोविड अस्पताल तो एक ने जिला अस्पताल में ली अंतिम साँस

कोरबा । जिले के दो और कोरोना संक्रमितो का इलाज के दौरान कल देर रात आकस्मिक निधन हो गया। सिकिल सेल एनिमिया से पीड़ित एक कोरोना संक्रमित ने इलाज के दौरान ई॰एस॰आई॰सी॰ कोविड अस्पताल में अंतिम साँस ली जबकि दूसरे संक्रमित की मृत्यु जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में हुईं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पाहंदा निवासी 40 वर्षीय मरीज़ को कोरोना जाँच रिपोर्ट पाजीटिव आने पर 14 सितम्बर को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। मरीज़ पहले ही सिकिल सेल एनिमिया से पीड़ित था और तबियत बिगड़ने पर उसे आईसीयू वार्ड में रख कर इलाज किया जा रहा था। परंतु डाक्टरों के भरकस प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और कल रात उसका निधन हो गया।
इसी प्रकार सी॰एस॰ई॰बी॰ कालोनी दर्री के 62 वर्षीय बुज़ुर्ग को कल दोपहर साँस लेने में कठिनाई पर गम्भीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। डाक्टरों द्वारा उन्हें अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था । इलाज के दौरान ही मरीज़ का कोरोना टेस्ट किया गया था जिसकी रिपोर्ट पाजीटिव आने पर उन्हें विशेष कोविड अस्पताल शिफ़्ट करने की तैयारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा की जा रही थी। इस बीच ही मरीज़ की मृत्यु हो गई।
दोनो मरीज़ों के पार्थिव शरीरों का अंतिम संस्कार जिला प्रशासन की निगरानी में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया जाएगा। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी तैयारियाँ की जा रही है।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!