
कोरबा /कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर बस्ती में निवासरत एक युवक राजा सोनी जो हलवाई का काम करता था की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर लाश मिली है प्रथम दृष्टया हत्या का मामला बताया जा रहा है लाश मिलने की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है बताया जाता है कि मृत युवक कैटरिंग का काम करता था पुलिस के अधिकारियों व खोजी डॉग की टीम मामले की तहकीकात में जुटी हुई है संभावना जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लेगी ।








Comments are closed.