कोरबा का कोहिनूर चमका विश्व चिकित्सा विज्ञान के पटल पर

कोरबा । काले हीरे की नगरी कोरबा में पला बढा़ बालक प्रशांत एक दिन कोहिनूर बनकर विश्व चिकित्सा के पटल पर चमकेगा और न सिर्फ अपने शहर और राज्य बल्कि पूरे देश का नाम दुनिया में रौशन करेगा यह भला कौन जानता था।
बचपन से ही मेधावी रहे स्व. श्री सूरज दास नागेश्वर के होनहार पुत्र प्रशांत नागेश्वर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय कोरबा से ग्रहण की। मेडिकल की पढाई के लिये छात्र प्रशांत ने गांधी मेडिकल कालेज, भोपाल में दाखिला लिया और एम बी बी एस की उपाधि हासिल की। स्नातकोत्तर की पढा़ई डाॅ. प्रशांत नागेश्वर ने सफ़दर गंज के ए आई आई एम एस चिकित्सा संस्थान, नई दिल्ली से हासिल की। मेडिकल के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने वे क्विंस कालेज , न्यूयॉर्क भी गये। यू एस ए के मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट वेंकोवर (कनाडा) से भी जुड़े रहे।
वर्तमान में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी बोस्टन में कैंसर स्पेशलिस्ट के रूप में चिकित्सीय सेवाएं दे रहे डाॅ. प्रशांत नागेश्वर की प्रतिभा का ही कमाल था कि बोस्टन विश्वविद्यालय के चिकित्सा संस्थान द्वारा उन्हें स्टेमसेल ट्रांसप्लांटेशन विषय पर व्यापक शोध करने और विश्लेषणात्मक जानकारियों और परिणामों के संग्रहण और उस पर एक पुस्तक लिखने की जिम्मेदारी दी गई ।
डाॅ. प्रशांत ने बोस्टन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को सहर्ष स्वीकार किया और अपने सहयोगी चिकित्सक विद्वानों डाॅ. ऐडविन पी आॅल्या , डाॅ. विंसेंट टी हो और डाॅ. ब्रेत ई गोल्त्जबेकर की टीम के साथ मिलकर चार खंडों में ब्लड ट्रांसप्लांटेशन पर वृहद एवं प्रामाणिक जानकारी से युक्त पुस्तक की रचना की।
विश्व के नामी पब्लिशिंग हाउस ” स्प्रिंगर पब्लिकेशन ” द्वारा शानदार कलेवर में इस पुस्तक को प्रकाशित किया गया है। चार खंडों में प्रकाशित इस पुस्तक ” हैंडबुक आॅफ स्टेमसेल ट्रांसप्लांटेशन एण्ड सेल्यूलर थेरेपि मैनेजमेंट ” का मूल्य 75 डाॅलर रखा गया है। ब्लड ट्रांसप्लांटेशन विषय पर प्रकाशित यह पहली पुस्तक है। हम कोरबा वासियों के लिए हर्ष और गौरव का विषय है कि स्वभाव से मृदुभाषी, हँसमुख और मिलनसार रहे और बहुमखी प्रतिभा के धनी डाॅ. प्रशांत नागेश्वर ने चिकित्सा जगत को दिये गये अपने इस योगदान से समूचे विश्व में हमारे शहर का नाम रौशन कर दिया है।

  • Related Posts

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य
    error: Content is protected !!