कोरबा:- एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर के खिलाफ भी मामला दर्ज, TI विनोद सिन्हा लाइन अटैच

कोरबा/ जिले के पाली में शुक्रवार देर रात ट्रांसपोर्टर के दो गुटों के बीच हुई गैंगवार के मामले में अब तक 16 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है. इस घटना में आरोपियों की लिस्ट में रोशन ठाकुर, गौरव सिंह ठाकुर, वासु ठाकुर, सौरभ श्रीवास, सुशांत ठाकुर उर्फ सीजू, संस्कार ठाकुर, मोंटी कश्यप, मुकेश श्रीवास, सुनील सागर, प्रभात दुबे, निलेश सिंह राज, कैलाश कैवर्त, अनिल मरावी उर्फ छोटू, मयंक सिंह ठाकुर, सूरज पासवान और सुरेंद्र सिंह चौहान के नाम शामिल हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर सुरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. यह जानकारी मृतक के भाई के बयान और जांच के बाद सामने आई है, जिसमें आरोप है कि एसईसीएल के कुछ अधिकारियों का नाम इस हत्याकांड में शामिल था, जो कोयला हेरा-फेरी में लिप्त थे.

थाना प्रभारी विनोद सिन्हा को किया गया लाइन अटैच 

इस घटना के बाद पाली थाना प्रभारी विनोद सिन्हा को भी लाइन अटैच कर दिया गया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, और इलाके में स्थिति को शांत रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. पाली में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है, और पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है. पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई की जा रही है.

  • Related Posts

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पोटा केबिन छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाली तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं। घटना सामने…

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कोरबा।कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा ग्राम पाली के तालाब में कुसमुंडा खदान से पानी की आपूर्ति कर एक सराहनीय एवं जनहितकारी पहल की गई है। इस प्रयास से ग्राम पाली सहित आसपास…

    Comments are closed.

    You Missed

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
    error: Content is protected !!