कोरबा:- आइसक्रीम फैक्ट्री में मजदूरों पर क्रूरता का वीडियो आया सामने, अमानवीय दरिदंगी के जुर्म मे 5 आरोपी गिरफ्तार, एडवांस मांगने पर मजदूरों को दिये गए करंट के झटके, प्लास से उखाड़े पैरो के नाखून देखिए दिल दहलाने वाला वीडियो:- देखें वीडियो…

कोरबा/ जिले से एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक मामले मे क्रूरता की हदे पार करने का वीडियो सामने आया है। जहाँ एडवांस मांगने से नाराज फैक्ट्री संचालक ने राजस्थान से आये दो मजदूरों की डंडो से बेरहमी से पिटाई की और उसके बाद अमानवीय तरीके से मजदूरों को बिजली करंट से यातनाएं देते हुए प्लास से उनके पैरो के नाखून तक उखाड़ डाले। आइसक्रीम दुकान संचालक ने क्रूरता का वीडियो भी बनाया जो की सोशल मीडिया मे वायरल हो गया। वीडियो मे मजदूर हाथ जोड़कर जान की भीख मांगते नजर आ रहे हैं, लेकिन आरोपियों ने उन पर कोई रहम नहीं दिखाया।
वीडियो के वायरल होते ही राजस्थान की भीलवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कोरबा पुलिस को डायरी भेजी,जिसके बाद जिले की सिविल लाइन पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार है। साथ ही पुलिस ने अवैध रूप से संचालित की जा रही इस आइसक्रीम फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।

इस अमानवीय घटना ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, अब भीलवाड़ा पुलिस भी इस मामले में आगे की जांच और आरोपियों से पूछताछ के लिए कोरबा पहुंच रही है, जिससे जांच प्रक्रिया में और तेजी आने की उम्मीद है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मजदूरों ने आइसक्रीम दुकान संचालक से 20 हज़ार रु एडवांस मांगे थे और एडवांस पैसा नही मिलने पर काम छोड़ने की धमकी दी थी। जिसके बाद दुकान संचालक ने नाराजगी जाहिर करते हुए मजदूरों पर चोरी का संदेह जताते हुए 14 अप्रैल को कमरे मे बंद कर बेरहमी से पिटाई की और करंट के झटके देकर पैरो के नाखून तक उखाड़ डाले।

  • Related Posts

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    कोरबा 14 मार्च 2026/ सोहागपुर में आज गौधाम सोहागपुर के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक…

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    Comments are closed.

    You Missed

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
    error: Content is protected !!