
कोरबा/ कोरबा जिले की कोयला खदानों में आए दिन कोयला ट्रांसपोर्टिंग को लेकर विवाद होते रहता है। जाहिर है वर्चस्व की लड़ाई और राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण इस तरह के मामले आए दिन प्रकाश में आते रहते हैं । ताजा मामले में अमरजीत सिंह और अभिषेक सिंह के ऊपर 307 का मामला दर्ज किया गया है, दरअसल कोल प्रक्षेत्र कोरबा में आये दिन कोल ट्रांसपोर्टिंग को लेकर होने वाला विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते रात पुनः एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में दो गुटों के बीच गैंगवार हुआ है। कोयला लोडिंग को लेकर उपजे विवाद के बाद एक गुट के लोगों ने ड्राइवर की बेरहमी से धुनाई कर दी। कोयला ट्रांसपोर्टर के गुर्गों की पिटाई से ड्राइवर को गंभीर चोटें आई है।
इस घटना में पुलिस ने ट्रांसपोर्टर अमरजीत सहित तीन लोगो के खिलाफ 307 का मामला दर्ज किया है। बता दें कि मंगलवार को कुसमुण्डा खदान में कोयला लोडिंग को लेकर गैंगवार हुआ है। जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 10 बजे कुसमुंडा खदान में कोयला उत्खनन के लिए नियोजित ठेका कंपनी नीलकंठ के ड्राइवर गिरधारी लाल नामदेव कोयला लोड कर ले जा रहा था। इसी दौरान ट्रांसपोर्टर अमरजीत के साथियों ने कोयला डंप करने को लेकर गिरधारी पर जानलेवा हमला कर दिया।घटना में 15 से 20 लोगों ने सुनियोजित तरीके से हत्या करने की मंशा से मारपीट करते हुए पिटाई कर दी। इस वारदात में ड्राइवर गिरधारी नायक गंभीर रूप से घायल है। उनका उपचार न्यू कोरबा हॉस्पिटल के ICU में कराया जा रहा है।







Comments are closed.