कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर शंकर मोबाइल मे चोरों का धावा लाखों का माल ले उड़े

कोरबा/ जिले में चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वे अब पुलिस थाने के निकट ही चोरी को अंजाम दे बैठे। चंद कदम दूर पर पुलिस थाना और घटनास्थल के ठीक पीछे पुलिस कर्मियों की कॉलोनी स्थित है। शहर के बीच इस चोरी से दूसरे व्यापारियों ने आश्चर्य और भय व्यक्त किया है।
जानकारी के मुताबिक कोरबा सिटी कोतवाली से चंद कदम आगे सुलभ कांप्लेक्स के बगल में सुमित के द्वारा शंकर मोबाइल नामक प्रतिष्ठान का संचालन किया जा रहा है। गुमटीनुमा दुकान में इस दुकान के आस पास दर्जनों दुकानें स्थित है। रात लगभग 10:15 बजे सुमित मखवानी दुकान बंद कर घर चला गया। आज सुबह करीब 6:15 बजे सुलभ कांप्लेक्स के कर्मचारी ने चोरी होने की जानकारी सुमित को फोन पर दी।

सुमित दौड़ा भागा दुकान पहुंचा। उसने पाया कि दुकान के ऊपर टीन की शीट को उखाड़कर भीतर के फॉल सीलिंग को तोड़कर अंदर कांच के रैक को तोड़कर ईयर पॉड्स, बटन वाले मोबाइल व अन्य सामानों की चोरी कर ली गई। फिलहाल लगभग 50 से 60 हजार की चोरी का अंदाजा लगाया गया है लेकिन इत्मीनान से पूरे सामानों की गणना करने के बाद सही कीमत का आंकलन सुमित के द्वारा किया जा सकेगा।
यह स्थल शहर का हृदय स्थल और मुख्य क्षेत्र है। आसपास व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्र है। सामने ही ऑटो स्टैंड और नजदीक में पुराना बस स्टैंड है। सबसे बड़ी बात है कि बगल में ही कोतवाली थाना है और उसके पीछे पुलिस की कॉलोनी। कहा जा सकता है कि चोरों ने पुलिस की आंख से काजल चुराने की कहावत को चरितार्थ किया है। स्थानीय व्यवसायियों ने यहां पहुंचकर घटना के प्रति आश्चर्य जताते हुए अपने जान-माल के प्रति भय व्यक्त किया।

  • Related Posts

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    एमिटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर राज्यपाल रमेन डेका एमिटी विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पं. दीनदयाल…

    Read more

    100 सीटर कन्या छात्रावास में भूत-प्रेत का साया, छात्राएं करती है असामान्य हरकतें हॉस्टल अधीक्षिका ने जिला शिक्षा अधिकारी को घटना की जानकारी दी कोरबा 27 फरवरी। जिले के पोड़ी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम
    error: Content is protected !!