कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर शंकर मोबाइल मे चोरों का धावा लाखों का माल ले उड़े

कोरबा/ जिले में चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वे अब पुलिस थाने के निकट ही चोरी को अंजाम दे बैठे। चंद कदम दूर पर पुलिस थाना और घटनास्थल के ठीक पीछे पुलिस कर्मियों की कॉलोनी स्थित है। शहर के बीच इस चोरी से दूसरे व्यापारियों ने आश्चर्य और भय व्यक्त किया है।
जानकारी के मुताबिक कोरबा सिटी कोतवाली से चंद कदम आगे सुलभ कांप्लेक्स के बगल में सुमित के द्वारा शंकर मोबाइल नामक प्रतिष्ठान का संचालन किया जा रहा है। गुमटीनुमा दुकान में इस दुकान के आस पास दर्जनों दुकानें स्थित है। रात लगभग 10:15 बजे सुमित मखवानी दुकान बंद कर घर चला गया। आज सुबह करीब 6:15 बजे सुलभ कांप्लेक्स के कर्मचारी ने चोरी होने की जानकारी सुमित को फोन पर दी। सुमित दौड़ा भागा दुकान पहुंचा। उसने पाया कि दुकान के ऊपर टीन की शीट को उखाड़कर भीतर के फॉल सीलिंग को तोड़कर अंदर कांच के रैक को तोड़कर ईयर पॉड्स, बटन वाले मोबाइल व अन्य सामानों की चोरी कर ली गई। फिलहाल लगभग 50 से 60 हजार की चोरी का अंदाजा लगाया गया है लेकिन इत्मीनान से पूरे सामानों की गणना करने के बाद सही कीमत का आंकलन सुमित के द्वारा किया जा सकेगा।
यह स्थल शहर का हृदय स्थल और मुख्य क्षेत्र है। आसपास व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्र है। सामने ही ऑटो स्टैंड और नजदीक में पुराना बस स्टैंड है। सबसे बड़ी बात है कि बगल में ही कोतवाली थाना है और उसके पीछे पुलिस की कॉलोनी। कहा जा सकता है कि चोरों ने पुलिस की आंख से काजल चुराने की कहावत को चरितार्थ किया है। स्थानीय व्यवसायियों ने यहां पहुंचकर घटना के प्रति आश्चर्य जताते हुए अपने जान-माल के प्रति भय व्यक्त किया।

  • Related Posts

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोरबा-पश्चिम कुसमुंडा मार्ग पर स्थित बरमपुर चौक के समीप कुसमुंडा की ओर से कोयला लेकर आ रही एक ट्रैलर एकाएक अनियंत्रित होकर चौक के पास पलट गया। हादसे के वक्त…

    Read more

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    कोरबा। सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई कार्यकारिणी वर्ष 2026-27 का गठन विगत दिनों पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के मार्गदर्शन में किया गया। इस…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*
    error: Content is protected !!