
तिल्दा/ नेवरा/ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर ब्लॉक व जिला कांग्रेस का किसान हित में धरना प्रदर्शन व आंदोलन किया गया । केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद नहीं भेजकर छ. ग. के किसानों के साथ छल कर रही है । जनहित के कार्यों को करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार केवल और केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति करने में लगी है,जहां जहां राज्य में कांग्रेस की सरकारें है वहां वहां भाई भतीजावाद की नीति अपनाते हुए केवल अपनी पार्टी की सरकारों को साधने में लगी है । ऐसे जनहित के मामलों में केंद्र सरकार को कोताही नहीं बरतनी चाहिए,राज्य की भूपेश सरकार किसानों के हित के लिए कई दूरगामी प्रयास किए है,जो सराहनीय है,आज वर्तमान में किसानों को सही समय पर रासायनिक खाद की आवश्यकता है । पर केंद्र सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति नही हो पाने की वजह से किसान भाई चिंतित है । फसल पर नुकसानी का प्रभाव किसानों पर अतिरिक्त पड़ेगा,ऐसे समय में पार्टी व राजनीति को किनारे करते हुए केंद्र सरकार को जल्द से जल्द किसान हित में खाद की उपलब्धता की पूर्ति राज्य सरकार को करनी चाहिए,ऐसे समय में किसानों के साथ खड़ी छ.ग.कांग्रेस समर्पित किसान हित में कटिबद्ध है । न.पा.अध्यक्ष लेमिक्षा गुरु डहरिया .ने बताया कि छत्तीसगढ़ में किसानी के मौसम में खाद की किल्लत होना अत्यंत शर्मनाक बात है, ऐसी स्थिति केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा राज्यों के कांग्रेस सरकारों को परेशान करने की मंशा से छत्तीसगढ़ राज्य में रासायनिक खाद का जो कोटा तय किया गया था, उससे 60% तक कम खाद छत्तीसगढ़ को भेजा गया है। ऐसी स्थिति में किसानों के बीच खाद प्राप्त करने की मारामारी हो रही है और भाजपा के लोगों द्वारा यह दुष्प्रचार करने का प्रयास किया जा रहा है कि राज्य सरकार किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही हैपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया की केंद्र सरकार ने मात्र 5.26 लाख टन खाद जुलाई तक उपलब्ध कराया। जो मांग का मात्र 45% है। जिसके चलते खाद की किल्लत हो रही है। मात्र 2.32 लाख टन यूरिया खाद सप्लाई की गई थी, जो कुल मांग की मात्र 42% प्रतिशत है। 3.20 लाख टन डीएपी खाद की मांग राज्य शासन ने केंद्र सरकार से की थी। इस पर मात्र 1.21 लाख टन खाद आपूर्ति की गई थी। जो महज 38% है। सिंगल सुपर फास्फेट 1.50 लाख के बजाय 80 हजार टन दिया गया, जो 54% है। एनपीए खाद की मांग 80 हजार टन की गई थी लेकिन 48 हजार टन ही उपलब्ध कराया गया था। केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार को प्रभावित करने किसानों के साथ अन्याय कर रही है। एक दिवसीय इस प्रदर्शन पर जिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री राजेंद्र साहू ,जिला अध्यक्ष उधों राम वर्मा, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा , जिला प्रवक्ता व एल्डरमैन शरद वर्मा,उद्योगपति शिव अग्रवाल,ओम गोयल, सुनील सोनी,नीरज राठी,सभापति लक्ष्मीनारायण वर्मा, देवेंद्र वर्मा,दिलीप देवांगन ,संजय दुबे,स्वेज परवीन,गजानंद वर्मा, दिलीप वर्मा,ब्लॉक कांग्रेस देवा दास टंडन,बलदाऊ साहू,योगेंद्र पटेल, भीम भोजवानी जी,रजत कश्यप, गजानंद साहू,विजय हरिरामनी,प्रकाश मेघानी,गोवर्धन यदु,हेमलाल साहू,विनोद सोनी,निर्मल सोनी,विजय थारवानी,राजेश जेठवानी,कैलाश गांधी,सभी ने मिलकर कार्यक्रम के अंत में तिल्दा सक्षम अधिकारी तहसीलदार मैडम श्रीमती सरिता मदरिया जी को ज्ञापन सौंपा ।







Comments are closed.