केंदई के पास स्थित मोरगा ढाबा से 22 नग चिरान अवैध लकड़ी टेलर सहित जप्त!

कोरबी चोटिया । कटघोरा वन मंडल के केँदइ रेंज अंतर्गत मोरगा के एक जयसवाल ढाबे से बीते रात्रि में रायपुर से ट्रेलर क्रमांक सी जी 22 जी 2574 में क्लिंकर लोडकर चालक रामाशिष यादव, अंबिकापुर की ओर रवाना हुआ था जहां बागो थाना के अधीन मोरगा, चौकी के स्थानीय ग्राम मोरगा, के जयसवाल ढाबा में वह रात्रि में भोजन करने के नाम पर रुका और वहां से 22 नग साल की चिरान बल्ली लोडकर चालक रात में ही अंबिकापुर की ओर रवाना हो गया इस संबंध में वन विभाग को मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार वन मंडलाधिकारी शमा फारुकी के निर्देशन एवं वन परीक्षेत्र अधिकारी केंदई अश्विनी कुमार चौबे के मार्गदर्शन पर मदनपुर परिक्षेत्र सहायक संतोष कुमार यादव, मोरगा परिक्षेत्र सहायक ए के मननेवार, एवं उनके अधीनस्थ वन रक्षकों की एक टीम गठित कर सूचना के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर घात लगाए बैठे थे जिसमें जिले की सीमा एवं मदनपुर वनोपज जांच नाका के पास एक टीम को रवाना की गई थी जहां 26 नवंबर की रात्रि में उक्त ट्रेलर को रोका गया लेकिन चालक वाहन को तेज गति से आगे बढ़ाते हुए भागने लगा लेकिन वन कर्मियों की सूझबूझ से वाहन की पीछा कर जिले की सीमा तारा घाटी में उक्त टेलर चालक को धर दबोचा गया,
तत्पश्चात सुबह होते ही वाहन को लकड़ी सहित जप्त कर केंदई परिसर कार्यालय में लाया गया जिसके पश्चात टेलर चालक की अपराधिक बयान दर्ज की गई जिसमें पता चला कि रामशिष पिता सुरेश यादव उम्र 45 वर्ष साकिन पगरिया पोस्ट सुल्तानी थाना हरिहर गंज जिला पलामू झारखंड जोकि पिछले 4 वर्षों से तनुश्री लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड रायपुर की कंपनी में चालक के पद पर कार्यरत है पिछले बीते दरमियानी रात एनएच 130 कटघोरा अंबिकापुर सड़क मार्ग में स्थित मोरगा जयसवाल ढाबे से 22 नग चिरान अवैध बल्ली₹400 प्रति नग के दर से खरीद कर वह अपने वाहन के क्लीनर लोडिंग के ऊपर तिरपाल ढंक कर चोरी-छिपे झारखंड जाने की तैयारी में रहा जहां चालक से उक्त अवैध लकड़ी की वैध कागजात मांगी गई तो वह गोलमोल जवाब देने लगा,
मामले की जांच कर मौके पर ही चालक रामाशीष यादव, से बयान दर्ज कर दो गवाहों के समक्ष केंदई वन परीक्षेत्र अधिकारी अश्विनी चौबे की उपस्थिति में जब्ती की कार्रवाई करते हुए भारतीय वन संहिता 1527 की धारा 41 एवं 52 व पी ओ आर क्रमांक 12610/10, के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी लोड वाहन को जब्त कर चालक को मुचलके में छोड़ा गया, उक्त जप्त लकड़ी की कीमत सत्रह हजार पांच सौ रुपए की बताई गई है,
आपको बता दें कि पिछले सात माह पुर्व केंदई रेंज के मदनपुर सर्किल में एक मिनी ट्रक 407 वाहन में अवैध साल की चिराग बल्ली लगभग 40 से 50 नग जप्त की गई थी, तथा वहीं 6 माह पूर्व मोरगा सर्किल क्षेत्र के अंतर्गत कई स्थानों पर सर्च वारंट के तहत भारी मात्रा में अवैध रूप से चिरान लकड़ी तस्करों के घर से बरामद की गई थी, जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि केंदई रेंज के विभिन्न क्षेत्रों से लकड़ी माफियाओं के द्वारा जंगलों से अवैध कटाई कर ओने पौने दामों पर तस्करों द्वारा बाहर सप्लाई किया जाना स्वभाविक होगा!

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!