कृषि स्थायी समिति की बैठक संपन्न हुई, सभापति राजू शर्मा ने कई मुद्दे प्रमुखता से उठाए

रायपुर / बुधवार को जिला पंचायत रायपुर की कृषि स्थायी समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमे कृषि स्थायी समिति के सभापति राजू शर्मा, सदस्य माखन कुर्रे, श्रीमती दुर्गा रॉय, उपसंचालक कृषि आर के कश्यप, व उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, जिला विपणन विभाग, क्रेडा विभाग, व जिला सहकारी बैंक के जिला अधिकारी उपस्थित थे । यह बैठक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर में आयोजित किया गया था । सभापति राजू शर्मा ने पी एम किसान योजना को व्यापक रूप से ग्राम स्तर पर प्रचार प्रसार करने एवं समस्त लाभान्वित किसानो को ई-केवाईसी करने हेतु प्रेरित करने कहा गया । बैठक में उपस्थित समस्त कृषि से सम्बंधित विभाग के योजनाओ की समीक्षा की गई एवं दिशा निर्देश दिए गए । व्यक्तिमुलक योजनाओ में अनुदान की जानकारी व कृषको को योजना का लाभ दिलाए जाने हेतु ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार कर योजना का लाभ दिलाया जाए, सभापति राजू शर्मा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2021 के अंतर्गत किसानों को राशि नहीं मिलने का भी मुद्दा उठाया व बीमा कंपनी बजाज एवं कृषि विभाग के उपसंचालक कश्यप को निर्देशित किया कि प्रभावित किसान को तत्काल फसल बीमा की राशि उपलब्ध कराई जाए । विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया की अटल ज्योति योजना के तहत लक्ष्य को पूरा किया जाए, शाम 5:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक विद्युत कटौती को बंद किया जाए मछली पालन एवं डेयरी फार्म को राज्य शासन द्वारा कृषि की मान्यता दी गई है उनका बिजली बिल व्यवसायिक से हटाकर कृषि के रूप में दिया जाए । जल संसाधन विभाग कुम्हारी जलाशय का टेंडर नहीं होने के प्रति राजू शर्मा ने नाराजगी व्यक्त की है वही भिम्भौरी जलाशय नहर लाइनिंग , कोल्हान नाला पर सुन्गेरा में स्टॉप डैम, सोनतरा जलाशय के जीर्णोधार एवं नहर लाइनिंग कार्य, रायखेड़ा जलाशय के जीर्णोधार एवं नहर लाइनिंग कार्य, ताराशिव जलाशय के जीर्णोधार एवं नहर लाइनिंग कार्य, कोटा नाला व्यपर्तन का नहर लाइनिंग व जीर्णोधार कार्य, टंडवा व्यपर्तन का नहर लाइनिंग व जीर्णोधार कार्य, सरोरा जलाशय का नहर लाइनिंग एवं जीर्णोधार कार्य, टोहड़ा बंगला रेस्ट हाउस का जीर्णोधार एवं बाउंडरी वाल का निर्माण कार्य, धोबनीडीह रेस्ट हाउस का निर्माण कार्य का मुद्दा उठाया व जल्द पूरा करने को कहा ।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!