

रायपुर । प्रदेश के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और उनकी पत्नी, पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व उनकी पत्नी श्रीमती वीणा सिंह ने आज यहां रायपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना टीका लगवाया। इसके अलावा हेल्थ-फ्रंट लाइन वर्करों, बुजुर्गों व दूसरी बीमारी से पीडि़त लोग भी कोरोना टीकाकरण के लिए पहुंचते रहे। रायपुर में इसके अलावा आयुर्वेदिक अस्पताल, जिला अस्पताल, आरोग्य अस्पताल शंकर नगर, समेत कुछ और जगहों पर टीके लगाए जा रहे हैं ।








Comments are closed.