कृषि मंत्री के निर्देश पर प्रदेश के बिलासपुर समेत सभी लॉकडाउन वाले क्षेत्रों में रोज सुबह 3 घंटे खाद और कीटनाशक दवा दुकानों को खोलने का जारी हुआ आदेश

■ अब लॉकडाउन वाले क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक खुली रहेंगी खाद एवं कीटनाशक ज्ञदवा की दुकानें ■ भारतीय किसान संघ के बिलासपुर जिला अध्यक्ष धीरेंद्र दुबे ने प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से फोन पर चर्चा कर खाद और कीटनाशक दवा दुकानों के बंद होने से किसानों को हो रही समस्या की जानकारी उन्हे दी ■ कृषि मंत्री ने चर्चा के तुरंत बाद जारी किये निर्देश- वहीं कीट प्रकोपग्रस्त धान की फसलों की जानकारी लेने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं ■ किसानों को खाद एवं कीटनाशक दवा की दुकानों तक जाने के लिए ऋण पुस्तिका साथ में रखना अनिवार्य किया गया है

बिलासपुर । 7 दिनी लॉकडाउन के दौरान किसानों के लिए राहत भरी खबर यह आई है कि प्रदेश के कृषि मंत्री ने लॉकडाउन वाले जिलों में खाद और कीटनाशक दवा की दुकानों को हर दिन 3 घंटे खुले रहने की छूट प्रदान कर दी है। कृषि मंत्री के निर्देश पर बिलासपुर के जिला कलेक्टर डॉक्टर सारांश मित्तर ने आदेश जारी कर बिलासपुर जिले की सभी खाद एवं कीटनाशक दवा की दुकानों को सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक खोलने की छूट दे दी है। जिससे किसान खाद एवं धान की फसल को कीट प्रकोप से बचाने के लिए कीटनाशक दवाओं की खरीदी कर सकें। इस बाबत जारी आदेश में कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि खाद एवं कीटनाशक दवाओं के विक्रेता निर्धारित समय पर ही अपनी दुकान खोलेंगे और बंद करेंगे। वही इन दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिय गये हैं।इस बाबत जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि खाद और कीटनाशक दवा खरीदने के लिए दुकान तक जाने वाले किसानों को अपने साथ ऋण पुस्तिका अनिवार्य रूप से रखनी होगी।
यहां यह बताना लाजिमी है कि भारतीय किसान संघ के बिलासपुर जिला अध्यक्ष धीरेंद्र दुबे के द्वारा कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे से फोन पर बात कर उन्हें बिलासपुर में खाद एवं कीटनाशक दवा की दुकानें बंद होने से किसानों को हो रही परेशानी की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया था। इस पर कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद और दवा की दुकानें रोज 3 घंटे खोलने की अनुमति प्रदान की जाए। वही कृषि मंत्री ने कीट प्रकोप से ग्रस्त क्षेत्रों एवं गांवों को चिन्हित कर धान की फसल को कीट प्रकोप से बचाने की पहल करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!