
तिल्दा/नेवरा/ कोरोना महामारी के चलते देश में अनेक परिवारों ने अपने स्वजन खोये हैं, कइयों ने अपनों के इलाज के लिए घर-बार बेच डाला। कई लोगों ने नौकरी और रोजगार गवाँ दिए। इन्हीं सब बातों को देखते हुए अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी व प्रदेश काँग्रेस कमेटी के निर्देश पर हर जगह काँग्रेस कार्यकर्ता एक सर्वे में लगे हुए हैं, जिसके आधार पर कोरोना-पीड़ित परिवारों को मदद की जा सके।
इसी तारतम्य में प्रदेश काँग्रेस महामंत्री श्री राजेन्द्र साहू और रायपुर जिला काँग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष श्री उधोराम वर्मा जी पूरे क्षेत्र में सघन दौरा करते हुए अपनी पार्टी के कोरोना-योद्धाओं को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष व पदाधिकारी के साथ-साथ जिला काँग्रेस के पदाधिकारियों का समन्वय करवाते हुए घर-घर से कोरोना में दिवंगत व्यक्ति के नाम से फॉर्म भरवाया जा रहा है।
आज तिल्दा-नेवरा काँग्रेस भवन में उधोराम वर्मा और राजेंद्र साहू जी ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी कोरोना-योद्धा व कार्यकर्ताओं के साथ लम्बी बैठक करते हुए युद्ध-स्तर पर यह सर्वे पूर्ण करने की बात कही। साथ ही इस कार्य में आने वाली बाधाओं या तकलीफों के बारे में भी पूछा और इनका निराकरण किया।
रायपुर काँग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा, कि वार्ड स्तर से लेकर ब्लॉक और जिला के पदाधिकारियों को जन-सेवा के कार्यों में जुट जाना है। श्री राजेन्द्र साहू ने सर्वे के साथ साथ दुखी परिवार में नौकरी खोने वालों का उल्लेख करते हुए, व्यक्तिगत रूप से भी नौकरी या रोजगार दिलाने का प्रयास करने की बात कही।
बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष लेमीक्षा गुरु डहरिया, ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष देवादास टंडन, रायपुर जिला ग्रामीण संयुक्त महामंत्री विजय हरिरामानी, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष बलदाऊ साहू, ओमप्रकाश भोजवानी,लक्ष्मीनारायण वर्मा, श्याम वाधवा,राजेश जेठवानी, विजय थावरानी, संजय दुबे, योगेंद्र पटेल, सुनील सोनी, भीमसेन भोजवानी, श्याम डहरिया, आशा संतोष यादव व ग्रामीण-शहर से कई कार्यकर्ता शामिल हुए।







Comments are closed.