कांग्रेस नेता की लाइसेंसी पिस्टल जब्त, वायरल हुआ था शादी समारोह में फायरिंग का वीडियो

जांजगीर/चांपा/ जिले में एक विवाह समारोह के दौरान गोली चलाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष और उसके बेटे की लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर ली हैं।जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल सोनी ने बताया कि इस महीने की 12 तारीख को रासोट गांव में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे शांतनु प्रताप सिंह के विवाह समारोह के दौरान गोली चलाने की घटना के बाद पुलिस ने सिंह और उनके बेटे की लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर ली हैं ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक विवाह समारोह के दौरान पुरुषों और महिलाओं द्वारा पिस्तौल चलाने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया था। जब पुलिस को जानकारी मिली कि यह वीडियो जांजगीर-चांपा जिले का है तब पामगढ़ थाने के थानेदार को जांच करने और इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि​ एक समारोह के दौरान कुछ महिलाएं और पुरुष पिस्तौल से लगातार गोली चला रहे हैं और वहां मौजूद लोग उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। सोनी ने बताया कि समारोह में मौजूद लोगों के बयान और स्थल पर की गई जांच के बाद यह सामने आया कि लाइसेंस धारकों ने शस्त्र लाइसेंस के नियमों और शर्तों का उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि शस्त्र लाइसेंस के निलंबन और इसकी जब्ती की सिफारिश के साथ एक रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेज दी गई है ।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

     जनसेवक एवं विकास के प्रति समर्पित पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं उनकी पत्नी पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल को जन्मदिवस के अवसर पर बधाईयों का तांता लगा रहा। समर्थकों,…

    Read more

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

     सर्वसुविधायुक्त, आदर्श विद्यालय बनाने पर जोर, छात्र-छात्राओं से हुए रूबरू* कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा

    भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा
    error: Content is protected !!