कांग्रेस की सरकार ही देगी महंगाई से छुटकारा और बराबरी का अधिकार:- ज्योत्सना महंत

■ कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत का सघन जनसंपर्क अभियान जारी ■

कोरबा/ कोरबा लोकसभा की सांसद व प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने संसदीय क्षेत्र में अपना सघन जनसंपर्क अभियान जारी रखा है। वे जनता के बीच पहुंचकर कांग्रेस का हाथ मजबूत करने व कोरबा से लेकर केन्द्र तक कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान व अपील कर रही है।

इस कड़ी में वे रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुखरीकला, सुखरीखुर्द सहित अन्य गांवों में पहुंचीं। सांसद का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा परंपरागत स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद ने कांग्रेस के न्याय पत्र के 5 न्याय व 25 गारंटी को प्रमुखता से बताते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाने से ही पूरा हक लोगों को प्राप्त होगा।

महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलेगा और सरकारी नौकरी में भी 50 प्रतिशत आरक्षण कांग्रेस देगी। सांसद ने कहा कि जब-जब कांग्रेस की सरकार बनी है तब-तब किसानों का कर्जा माफ हुआ है। सरकार बनते ही न सिर्फ कर्जा माफ करेंगे बल्कि खेती-किसानी में काम आने वाले बीज से लेकर हर तरह के उपकरण व मशीनों पर लगने वाले टैक्स को भी खत्म किया जाएगा।

महंगाई चरम सीमा से भी ज्यादा बढ़ गई है जिसके कारण घर चलाना भी मुश्किल होने लगा है। महंगाई कम करने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम कांग्रेस की सरकार बनते ही कम किए जाएंगे ताकि सामानों के परिवहन में लागत कम आएगी तो सामानों की कीमत भी कम होगी। सांसद ने कहा कि महिलाओं को सम्मान स्वरूप 8333 रुपए की राशि हर महिने देने का वादा हमने किया है जो सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा जिससे महिलाओं का आर्थिक स्वालंबन होगा और वे एक बड़ी बचत भी कर सकेंगी। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!