कविता का शीर्षक- काॅन्क्रीट के जंगल

हरे भरे जंगलों से गुजरती रेलगाड़ी,
हमारे शहर के अतीत का दर्पण है।
एहसास कराती है यह हरियाली ,
अंतर हरे-भरे वन और काॅन्क्रीट के वन का ।
निस्तब्ध खड़े ये पेड़ , नहीं मांगते कोई हिसाब ,
पर समय आने पर दिखाते हैं प्रलय का रूप ।

अपनी जगह दृढ़ता से खड़े ये पेड़
इतरा सकते हैं अपने अहम पर ,
लेकिन पूछते हैं ये वृक्ष ,
मेरे शहर में हरीतिमा का हाल ।

मैं मौन हूं,भला क्या कह सकता हूं
शहर के पेड़ हैं बड़े अभागे
जो लगातार कतर दिए जाते हैं
बिजली के खंभों को बचाने में ।

लगातार आगे बढ़ती रेलगाड़ी
पीछे छोड़ रही है हरे भरे वन को ,
जैसे हम मानव छोड़ चुके हैं ,
काॅन्क्रीट के जंगल बनाने में ।

एक साथ कई बहुमंजिली इमारतें,
प्रवेश में गंदगी से सनी झुग्गियां
और विचित्र गंदे पानी की बदबू ,
आहट है….. एक और बड़े जंगल का !

यह है रंगीन काॅन्क्रीट का जंगल ।

जय प्रकाश झा
विशाखापट्टनम
??

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!