
बलौदा बाजार / समाजिक कार्यक्रम में बलौदा बाजार पहुंचे आबकारी मंत्री कावासी लखमा ने चर्चा के दौरान कहा कि भूपेश बघेल की सरकार मैं सारा काम हो रहा है । वही शराबबंदी के लिए सरकार प्रतिबद्ध है जिसके लिए अलग-अलग टीम अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रही है। जीएसटी की तरह शराब बंद नहीं किया जा सकता है शराब बंद करने पर कई लोगों की मौत भी हो सकती है ।
जिसे देखते हुए धीरे-धीरे शराबबंदी की ओर सरकार बढ़ रही है।
बलौदाबाजार जिले में अधिक दर पर बिक रहे शराब पर कवासी लखमा ने कहा कि तत्काल कार्यवाही करेंगे वही मध्य प्रदेश के अवैध शराब जिले मे लगातार आने पर कहा कि मध्य प्रदेश का शराब शिवराज सिंह चौहान के माध्यम से भाटापारा विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा शिवरतन शर्मा के पास आ रहा है और पूरे जगह शिवरतन शर्मा के सरक्षण में एम पी की शराब बिक रही हैं ।








Comments are closed.