
तिल्दा/ नेवरा/ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवरा क्रमांक एक में कबाड़ से जुगाड़ के तहत गणित-विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। बच्चों में विज्ञान और गणित में रूचि को बढ़ाने के लिए स्कूल मे बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के गणित और विज्ञान के मॉडल के साथ-साथ पर्यावरणीय, वैज्ञानिक और सामाजिक मूल्यों पर आधारित कक्षा सजावट प्रदर्शनी लगाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और अभिभावकों के द्वारा बच्चों के द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बनवारी लाल देवांगन और बी.एन.बी स्कुल के प्राचार्य संकुल प्रभारी आर.के.चंदानी ने किया अवलोकन और बच्चो को प्रोत्साहित करते नजर आये ।
स्कुल के प्रधान पाठक विनोद वर्मा ने कहा की इसका उद्देश्य बच्चे इन शोध के माध्यम से स्वयं को अपने परिवेश से जोड़कर देखे। अपने आसपास के सांस्कृतिक-सामाजिक विविधता को समझे। अनुप्रयोगों को ढूंढे और उसमे सामंजस्य बना पाए। विज्ञान में क्यों और कैसे को जाने। छात्र स्वयं प्रयोग करेंगे। इससे बखूबी समझ पाएंगे। वे वैज्ञानिक की तरह से सोचने और समझने लगेंगे। भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे।
बनवारी लाल देवांगन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने कहा की,
जीवन की नवीन पद्धति में साइंस का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। जिसे हम कभी दरकिनार नहीं कर सकते है। इस प्रकार के बाल मेले एवं प्रदर्शनी के जरिए बच्चों में छुपी नई प्रतिभा को देखने का मौका मिलता है। यह अपने आप में एक अनोखा मेला है। इसमें बच्चों की रचनाशीलता और सीखने की ललक दिखाई पड़ती है, यह हमारी हैंड ऑन ट्रेनिंग होती है, इससे खुद करके सीखने का मौका मिलता है। निश्चित रूप से इस विज्ञान प्रदर्शनी को जितने बच्चों ने देखा होगा इससे प्रभावित होंगे। यह बहुत ही सराहनीय और उम्दा प्रयास है।इस कार्यकर्म में प्रमुख रूप से श्री राकेश शर्मा सर छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के मैनेजर उपाध्याय सर गीता मैम बांसटाल स्कूल व वार्ड 06 के शिक्षक साथ ही एसएमसी सदस्य पुष्पा मानिकपुरी रानी गोस्वामी अनिता निषाद माधुरी व कलेश्वरी ध्रुव एवं पालकों के द्वारा किया गया सभी सदस्यों ने इस प्रकार के कार्यक्रम करने के लिए छात्रों कीप्रतिभा को निखारने के लिए स्कूल के हेड मास्टर श्री विनोद कुमार वर्मा शिक्षक संगीता रानी जेहोआश, लक्ष्मी वर्मा एवं किरण मढ़रिया साथी एवं समस्त बच्चों को बधाई दी गई ।







Comments are closed.