कठबीतला में तीन मासूमों की अकाल मौत, क्या दोषियों पर होगी कार्रवाई ? रामपुर विधायक ननकी राम कंवर की हूकांर दी आंदोलन की चेतावनी…

कमल किशोर महान

कोरबा । जिले के उरगा थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम कतबितला में देर शाम नदी किनारे की मिट्टी धसने से 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों के शव को मलबे से बाहर निकाला गया है । बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा था। रेत निकाल ले जाने की वजह से टीला बन गया था। नजदीक में बच्चे खेल रहे थे और अचानक टीला भरभरा कर उन पर गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है। मृत बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है। बच्चों की मौत की घटना के बाद ग्रामीण बेहद नाराज हैं। तीनों बच्चियां एक ही परिवार की है, जिसमें दो सगी बहन, जबकि  एक  अन्य बच्ची उनके परिवार की थी। वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि जिस जगह घटना हुई है, वहाँ से रेत उत्खनन नही होता था। वहाँ मनरेगा के तहत तालाब की खुदाई की गई थी। उधर क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने ऊर्जा पुलिस पर असली दोषियों को बचाने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें बाध्य होकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!