और अंत में- डॉ टी महादेव राव की कविता- कैसा होता हूं

कांच की लुगदी लगे
पतंग के मांझे को पैरों में उलझाए
खून से लथपथ
पंखों को फड़फड़ाते
उल्टे लटके कबूतर को
बंधन मुक्त कर लेकर हाथों में
प्रेम से सिर सहलाते समय
मैं सिद्धार्थ होता हूं

घूमते हुए बाग में
हर पौधे से बतियाते हुए
जानते हुए हर फूल की कुशलता
खरपतवार निकाल नए पौधे रोपकर
जड़ों में पानी देने पर
अंकुरों का आभारी हो सिर नवाते वक्त
मैं वनमाली होता हूं

मेरे घर के सिलबट्टे पर
सारे घर में खुशबू फैलाता
गरम मसाला पीस
देसी मुर्गा पका कर
गाढ़े नारियल के दूध का तड़का लगा
नारियल भात पकाते समय
मैं नल महाराज होता हूँ

इधर अंधेरा हुआ नहीं
उधर रात रानी की लताएं
फूलों की आंखें खोले
नशीले सुगंध पाश को
ऊपर डालने पर
मेरे शयनागार के खिड़की पर से
जाता हुआ चंद्रमा उफ कह
फूंक मारने पर भी
देर तक कमरे की बत्ती न बुझाने वाली
अर्धांगिनी को देख मैं
सरस शृंगारी होता हूं

दिन भर काम से थक कर
बच्चे का रुदन भी ना सुन पाने की
गहरी नींद में लिप्त पत्नी को देख
बच्चे की करवट बदल कर
मुंह में स्तन देते समय
मैं मां होता हूं

एकाकी रहूं या समूह में
जागता रहूं या नींद में भी
जब कविता मेरी झीनी उंगली पकड़कर
मुझे चलाती है
मैं कवि होता हूं

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!