ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।

2 अक्टूबर दिन शुक्रवार को “सेतु युवा साहित्य मंच” पिथौरा, महासमुन्द के पटल पर आॅनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ राष्ट्रीय साहित्यकार मुख्य अतिथि भरत नायक कवियत्री विशिष्ट अतिथि मधुलिका दूबे एवं छत्तीसगढ़ के श्रेष्ठ साहित्यकार, छंदकार अध्यक्ष बोधन राम निषाद “विनायक”, भारत गौरव सम्मान से प्राप्त युवा साहित्यकार मंच संस्थापक आदरणीय सेतराम साहू “सेतु मार्तण्ड ” ने अपनी उपस्थिति दी। कार्यक्रम की शुरुआत वर्षा मेहर एवं शंकर सिंह सिदार के मधुर वाणी से संचालन के साथ किया गया, उसके पश्चात सभी अतिथियों ने माँ शारदे एवं गणेश जी की वंदना की जिसमें स्वर कोकिला लोक गायिका “संतोषी साहू जी” के स्वर ने मंच को सुरभित किया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में अतिथियों के स्वागत के पश्चात सभी कलमकारों ने अपनी शानदार काव्य रचना एवं आडियो प्रस्तुति से स्रोताओं का दिल जीतने का काम किया। काव्य पाठ में क्रमशः रोशन पैकरा “मयारू” तिल्दा नेवरा रायपुर, शंकर सिंह सिदार बसना महासमुंद, बोधन राम निषाद “विनायक” कबीरधाम, गोकुल राम साहू “धनिक” धुरसा, राजिम, साक्षी साहू “सुरभि” महासमुंद, गीता सागर बसना महासमुंद, विनोद कुमार “जोगी” सरायपाली महासमुंद, करमलाल मांझी महासमुंद, कु. गायत्री श्रीवास “अभिलाषा” कबीरधाम, भोजराज वर्मा “गोपी” राजनादगांव, रूबी साहू गीदम, दंतेवाड़ा, अनुषा सोना बसना महासमुंद, सेतराम साहू सेतु मार्तंड, कौहाकुड़ा, पिथौरा, अवतार सिंह “अंगार” गरियाबंद, पुष्पा गजपाल “पीहू” महासमुंद, सुषमा मोहन पांडेय उ. प्र., ललित भार सरायपाली महासमुंद, यशवंत कुमार चौधरी सरायपाली महासमुंद, सोहन लाल खरे, उर्मिला सिदार रायगढ़, महेंद्र कुमार दीवान, बागबाहरा महासमुंद, वर्षा मेहर रायपुर एवं सुन्दर लाल डडसेना “मधुर” महासमुंद ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में मुख्य अतिथि भरत नायक “बाबूजी”, विशिष्ट अतिथि मधुलिका दुबे , अध्यक्ष बोधनराम निषाद “विनायक” मंच के संस्थापक सेतराम साहू “सेतु मार्तण्ड” के साथ – साथ कार्यक्रम संचालक वर्षा मेहर एवं शंकर सिंह सिदार जी एवं उनके सहयोगी विनोद कुमार “जोगी” ने आभार व्यक्त किया। और इस तरह से महात्मा गांधी जयंती, लालबहादुर शास्त्री जयंती, एवं अहिंसा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का समापन इस सफलता के साथ भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करने की कामना किए।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!