ऑनर किलिंग : चचेरे भाई-बहन के प्रेमीजोड़े को भाई-चाचा ने जहर पिलाकर मारा, लाशें नदी किनारे जलाईं

भिलाई नगर (जिला दुर्ग)।
 सुपेला थाना अंतर्गत न्यू कृष्णा नगर वार्ड क्रमांक 4 राजू किराना दुकान के सामने चचेरे भाई-बहन के दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है दोनों मृतक प्रेमी जोड़ा बताया जा रहा है। मामला ऑनर किलिंग से जोड़ा जा रहा है। 

दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने बताया कि 21 सितंबर को थाना सुपेला में गुम इंसान कायम किया गया था। जो दोनों चचेरे भाई-बहन थे। लडक़ी का नाम ऐश्वर्या कोप्पल था एवं लडक़े का नाम श्रीहरि था। दोनों भिलाई से चेन्नई चले गए थे, जिन्हें 7 अक्टूबर को चेन्नई से वापस लाया गया था। एसडीएम  के समक्ष पेश कर दोनों को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया था। 

आज सुबह मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ऐश्वर्या के घर में रात को लड़ाई झगड़ा हुआ है और कोई घटना घटित हुई है। इस सूचना पर  ए एस आई भदोरिया के साथ ऐश्वर्या के घर जाकर पूछताछ की गईं  जो उसका भाई चरण कुप्पल और चाचा के रामू बातचीत में संदिग्ध लगे। जिन्हें थाने लाकर गवाहों के समक्ष पूछताछ की गई। दोनों ने बताया कि रात्रि में ऐश्वर्या और श्रीहरि को जहर पिलाकर मार डाले हैं। जिनकी लाश को जेवरा-सिरसा के आगे नदी के किनारे ले जाकर जला दिया है।
 
सूचना पर पुलिस एवं गवाहान के साथ जेवरा-सिरसा के आगे नदी के किनारे जाकर तस्दीक की गई तो दो लाशें काफी जली हालत में शिवनाथ नदी के किनारे मिलीं। आरोपियों के बताने पर दो मर्ग एवं अपराध क्रमांक धारा 302, 328, 201, 120क्च, 34 कायम कर  कार्यवाही की जा रही  है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!