एसईसीएल गेवरा इलेवन ने कलेक्टर इलेवन को किया 60 रनों से पराजित


कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट स्पर्धा 2021 का पहला क्वार्टर फाइनल मैच कलेक्टर इलेवन और एसईसीएल गेवरा के मध्य खेला गया। जिसमें एसईसीएल गेवरा ने कलेक्टर इलेवन को 60 रनों से पराजित किया।
केएल मेहता कप क्रिकेट स्पर्धा के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में एसईसीएल गेवरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए गेवरा की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 207 रन बनाए। एसईसीएल गेवरा की ओर से अंकित ने 20 गेंदों में 12 छक्के व एक चौके की मदद से 80 रन बनाए। इसके अलावा बसंत ने भी 17 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी कलेक्टर इलेवन की टीम 207 रनों के विशाल स्कोर के सामने शुरू से ही दबाव में नजर आई और पूरी टीम 11 ओवरों में 147 रन पर ढेर हो गई। एसईसीएल गेवरा ने यह मैच 60 रनों से जीत लिया। एसईसीएल गेवरा के लिए 80 रनों की पारी खेलने वाले अंकित को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका राजेश श्रीवास्तव और वीर सिंह ने निभाई। जबकि स्कोर बोर्ड की जवाबदारी आलोक डग ने निभाई। मैच के दौरान वेद यादव ने कमेंट्री की। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, व्यासमुनी मिश्रा, पार्षद नरेंद्र देवांगन पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल, पार्षद लुकेशवर चौहान, सुखसागर निर्मलकर, पार्षद नारायण दास महंत, वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा, राजेंद्र पालीवाल, सुशील दास, हरीश तिवारी शामिल हुए। अतिथियों ने कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। अतिथियों ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन के लिए प्रेस क्लब को शुभकामनाएं दी। अंत में सभी अतिथियों को कोरबा प्रेस क्लब की तरफ से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

0 अधिवक्ता इलेवन ने कोरबा प्रेस क्लब को दी मात

केएल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत अधिवक्ता इलेवन व कोरबा प्रेस क्लब के मध्य लीग का अंतिम मैच खेला गया जिसमें अधिवक्ता इलेवन ने कोरबा प्रेस क्लब को 26 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अधिवक्ता इलेवन ने 12 ओवरों में आठ विकेट खोकर 113 रन बनाए। अधिवक्ता इलेवन की तरफ से सर्वाधिन 39 रन बनाए जबकि कमलेश ने 27 रनों की पारी खेली। जवाब में कोरबा प्रेस क्लब की टीम 87 रन ही बना सकी। प्रेस क्लब की तरफ से फिरोज ने सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली। अधिवक्ता इलेवन की ओर से कमलेश ने 4 विकेट लिए। कमलेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

  • Related Posts

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    अंजनी कुमार साहू सीपत,,,,,7मार्च को सीआईएसएफ दिवस सप्ताह (03.03.2026 से 10.03.2026) के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत द्वारा Dy. Commandant कपिल सुधाकर कामडी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तिरंगा रैली…

    Read more

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

     कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला: शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ
    error: Content is protected !!