एल्डरमैन द्वारा निर्मित प्रतिक्षालय आकर्षण का केंद्र बना,विधानसभा अध्यक्ष महंत ने किया प्रतिक्षालय का उद्घाटन और कहा दीवान ऐसे ही काम करो महापौर बनाएंगे

कोरबा / विधानसभा अध्यक्ष चाचा चरण दास महंत ने आज वार्ड क्रमांक 16 में छत्तीसगढ़ महतारी नगर में एक प्रतिक्षालय का उद्घाटन किया और अपने संबोधन में कहा – यह प्रतीक्षालय संपूर्ण रुप से टाइल्स से बनाया गया है इसलिए इसलिए अपने आप में अभूतपूर्व है। एल्डरमैन सनंददास दीवान आप इसी तरह ईमानदारी से काम करते रहें आने वाले समय में हम आपको महापौर बनाएंगे। ज्ञात रहे कि वार्ड क्रमांक 16 नगर पालिक निगम के मुख्य मार्ग जो कि कोरबा से कटघोरा की ओर जाता है में एक प्रतीक्षालय का निर्माण द्वारा कराया गया है। प्रतीक्षालय उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से डॉ चरणदास महंत ने कहा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता होनी चाहिए, हर एक काम लोक जनहितकारी होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जयसिंह अग्रवाल मंत्री राजस्व एवं स्थानीय विधायक ने कहा – राज किशोर प्रसाद के महापौर कार्य काल में कोरबा नगर में विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगर के सभी बस्तियों में नल जल योजना के तहत पानी पहुंच रहा है जिसका योगदान डॉ चरणदास महंत का है। उन्होंने अपने केंद्रीय मंत्री के समय काल में रुपए उपलब्ध कराए थे। प्रतिक्षालय उद्घाटन में आए अतिथियों ने सबसे पहले प्रतिक्षालय का उद्घाटन किया और अवलोकन किया। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को राज किशोर प्रसाद महापौर सुरेंद्र प्रताप जायसवाल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने भी संबोधित किया।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी हरीश परसाई, सपना चौहान, संतोष राठौर,बच्चुलाल मखवानी, सुरेशचंद्र रोहरा, युनूस दहलियानपुरी , दिलीप अग्रवाल बौद्धिक वर्ग सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आसपास के मोहल्ला वासियों ने भी भागीदारी की।

महंत को गांधी टोपी व साहित्य भेंट

कार्यक्रम के दरमियान दैनिक लोक सदन के संपादक और गांधीवादी सुरेशचंद्र रोहरा द्वारा द्वारा विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत को खादी की निर्मित “गांधी टोपी और गांधी साहित्य में गांधीजी हास परिहास” नामक पुस्तक भेंट की। इस पर डॉ महंत ने कहा कि गांधीवाद को समर्पित रोहरा जी का यह साहित्य मुझे सदैव स्मरण रहेगा।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!