एमबीबीएस की 1070 सीटों को मान्यता, भर्ती नवंबर से, दिल्ली से आएगा शेड्यूल

बिलासपुर । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रदेश के सभी छह सरकारी व दो निजी मेडिकल कॉलेजों को नए सत्र में एडमिशन के लिए मान्यता दे दी है। नेहरू मेडिकल कॉलेज को स्थायी मान्यता पहले ही मिल चुकी है।
प्रदेश में एमबीबीएस की कुल 1220 सीटें हैं, जिनमें 1070 सीटों को मान्यता मिल चुकी है। दुर्ग स्थित एक निजी कॉलेज की 150 सीटें अटक गई है। नीट का रिजल्ट आ गया है। रायपुर व सिम्स बिलासपुर में एमबीबीएस की 180-180, राजनांदगांव व जगदलपुर में 125-125, अंबिकापुर में 100 व रायगढ़ में एमबीबीएस की 60 सीटें हैं। अंबिकापुर में जीरो ईयर होने के कारण गरीब सवर्णो के लिए 25 सीटें नहीं मिल पाईं थीं, जो इस साल मिलने की संभावना है। इससे एमबीबीएस की 25 सीटें और बढ़ जाएंगी। रायपुर व भिलाई स्थित दो निजी कॉलेजों में एमबीबीएस की 300 सीटें हैं। 
डीएमई कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि इस बार काउंसिलिंग का शेड्यूल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से आएगा। कोरोना के कारण इस बार सत्र में काफी देरी हो चुकी है। एमबीबीएस में एडमिशन की आखिरी तारीख 30 अगस्त थी। वहीं सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 18 अगस्त तक एडमिशन का शेड्यूल रहता है, जिसमें दो माह देर हो चुकी है। कोरोना के कारण मार्च से एमबीबीएस की क्लास नहीं लग रही थी। बाद में ऑनलाइन क्लास शुरू की गई।

  • Related Posts

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
    error: Content is protected !!