एमआईईसीएस द्वारा आयोजित मेला प्रदर्शनी का हुआ समापन

बागपत/ उत्तर प्रदेश/से विवेक जैन की रिपोर्ट…

बागपत के चमरावल रोड़ पर नाबार्ड के सहयोग से एमआईईसीएस द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेला प्रदर्शनी का समापन हो गया। प्रदर्शनी के स्टॉलो में श्री गणेश स्वयं सहायता समूह काठा की पवित्रा चौधरी द्वारा सिलाई-कढ़ाई व अचार, मुरब्बा, मशरूम आदि शुद्ध उत्पाद, बिनौली किसान उत्पादक संघ के डायरेक्टर देशवीर नैन सरूरपुर द्वारा आर्गेनिक खेती से तैयार गुड़, शक्कर, हल्दी, अचार, सिरका आदि उत्पाद, नीलकंठ एरोमेटिक बड़ौत की सुषमा रानी द्वारा बेहतरीन गुणवत्ता की धूपबत्ती, डिजाइनर मोमबत्ती, अगरबत्ती, हवन सामग्री, सरस्वती स्वयं सहायता समूह ग्राम बासौली की विमला शर्मा और अश्वनी शर्मा द्वारा एलईडी बल्ब, अंतराल डेयरी किसान उत्पादक कम्पनी लिमिटेड़, टयोढ़ी के विवेक शर्मा द्वारा दूध से बने विभिन्न प्रकार के शुद्ध उत्पाद, आर्यन सीएससी उन्नत कृषक प्रोडयूसर कम्पनी लिमिटेड ढ़िकाना के डायरेक्टर कपिल आर्य द्वारा अचार, चटनी, मसाले आदि शुद्ध उत्पाद प्रदर्शन और बिक्री के लिए रखे गये थे। इसके अलावा विभिन्न प्रोडक्टस के अनेकों स्टॉल भी लगाये गये थे, जिन पर जाकर लोगों ने जानकारी ली और खरीदारी भी की। समापन अवसर पर माइक्रोनेट आईटी एजुकेयर सोसायटी की सीईओ ज्योति त्यागी ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह और किसानों के प्राडक्टस को प्रोमोट करना था। बताया कि तीन दिवसीय प्रदर्शनी का जहां एक और स्वयं सहायता समूहों को लाभ मिला, वहीं दूसरी और दूर-दराज क्षेत्रों से आये अनेकों लोगो ने भी इसका लाभ उठाया। इस अवसर पर माइक्रोनेट आईटी एजुकेयर सोसायटी के नेशनल डायरेक्टर गौरव त्यागी, बिनौली किसान उत्पादक संघ के सभापति देवेन्द्र राणा, सीईओ पाहुल कुमार, डायरेक्टर सुधीर तोमर सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!