
तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-
तिल्दा/ नेवरा/ एकता परिषद छत्तीसगढ़ इकाई रायपुर के नेतृत्व कर्ता श्रीमति मीना वर्मा के सानिध्य में कोविड राहत बचाव कार्य तहत जरूरत मंद अति गरीब, वंचित एकल महिला,विधुर महिलाओं को सुखा राशन किट का वितरण किया गया जिसमें बिलाडी २१ परिवार,कोदवा ८परिवार,मलौद में १० परिवार तथा खोरसी में १ परिवार को राशन वितरण किया गया। साथ इन सभी गांवों में १००परिवारो को रक्षात्मक दवाई किट का भी वितरण सही जानकारी निर्देश सहित वितरण किया गया है। संगठन ब्यापक जागरूकता अभियान सहित लोगों को टीकाकरण हेतु मार्गदर्शन दे रहें है तथा टीका लगा कर अपने सहित समुदाय को सुरक्षित रखने का भी सुझाव दे रहे है।
इस कार्यक्रम में बिलाडी़ गांव में परिवार का चिन्हांकन सहित वितरण में मदद हेतु श्रीमती सविता पाटिल वी,ओ, आस्था महिला ग्राम संगठन बिलाडी, सुश्री मीरा कौनौजे अध्यक्षा अस्था ग्राम संगठन बिलाडी, सुश्री सूरजों कुम्हार कार्य कर्ता एकता परिषद, सहित क्षेत्रिय समाजिक कार्यकर्ता साथी जनहित, रोहित भाई पाटिल ने सहयोग किया। इस कार्यक्रम को लोगों द्वारा संगठन को सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए काम कि सराहना की गई।







Comments are closed.