उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही पकड़ा लोहा चोर गिरोह,स्कार्पियो, बोलेरो, पिकअप सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

कोरबा/ बिजली के खंभों को काटकर बेचने के काम में लगे एक गिरोह को उरगा थाना व सायबर सेल प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने पकड़ा है। निरीक्षक सरसवानी ने बताया कि दिनांक 21. 02.2023 को प्रार्थी विजय कुमार बैरागी सुरक्षा गार्ड लैंको ने रिवर इंटक कुदुरमाल से सूचना दिया कि कुछ चोर गैस कटर में लैंको प्लांट का लोहे का खंभा को काटकर बोलेरो पिकप क्रमांक सीजी 12 BG 0831, स्कॉर्पियो वाहन सीजी 12 BG 9736 में चोरी कर ले जा रहे हैं। सूचना से पुलिस अधीक्षक उदय किरण को अवगत कराते हुए तत्काल पुलिस एवं लैंको सुरक्षा गार्ड के द्वारा कुदुरमाल में उक्त दबिश देकर दोनों वाहन को पकड़े ।

वाहन में 05 व्यक्ति बैठे मिले जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम 01. राजेश पटेल उर्फ सनोज कुमार पटेल, 02. ओम प्रकाश पटेल, 03. राजेश पटेल, 04. विकास पटेल एवं 05. संदीप यादव बताएं। जिनसे एक स्कार्पियो वाहन एवम बोलेरो पिकअप वाहन में गैस कटर, गैस सिलेंडर, एवं 05 नग कटा हुआ लोहे का खंबा मिला जिसे आरोपियों ने बताया कि लैंको प्लांट के लोहे के खंभे को गैस कटर के माध्यम से काटकर चोरी किए। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध थाना उरगा में अपराध क्रमांक 65/2023 धारा 379, 34 भादवि की कार्रवाई कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया।       उक्त कार्यवाही में उरगा थाना व सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी, उपनिरीक्षक आनंद कुमार साहू, स.उ.नि बलीराम निराला, प्रधान आरक्षक विमल राठौर, आरक्षक रामकुमार पटेल, नितेश तिवारी, वीरेंद्र आनंद, राजकुमार पटेल, घनश्याम, प्रदीप राठौर, एवं अमन कुमार की अहम भूमिका रही।

  • Related Posts

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    जांजगीर-चांपा 26 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जनपद पंचायत अकलतरा, बलौदा, पामगढ़, बम्हनीडीह, नवागढ़ जनपद पंचायत अधिकारी कर्मचारी की बैठक आडिटोरियम भवन जांजगीर में आयोजित की…

    Read more

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    अडाणी समूह द्वारा कोरबा पॉवर लिमिटेड (पूर्व में लैंको अमरकंटक) के अधिग्रहण के बाद अब इसके तीसरे चरण के विस्तार की तैयारी पूरी हो चुकी है। ₹16,611 करोड़ के भारी-भरकम…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन
    error: Content is protected !!