ईतवारी बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनीश मेमन ने दिया अपने पद से इस्तीफा..

कोरबा/ ईतवारी बाजार व्यापारी संघ अध्यक्ष अनीश मेमन ने ईतवारी बाजार व्यापारी संघ अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है उन्होंने कहा कि आप सभी व्यापारियों का हमेशा मुझे सहयोग मिला उसके लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा । अनीश मेमन से जब हमारे हमारे प्रतिनिधि ने पूछा कि आप इस्तीफा क्यों दे रहे हैं तो अनीश मेमन ने कहां की ईतवारी बाजार व्यापारी संघ के व्यापारियों ने तो मेरा बहुत साथ दिया लेकिन ईतवारी बाजार में कई समस्याएं हैं कई व्यापारी दुकानों को फैला दे रहे हैं सामान बाहर तक निकाल रहे हैं जिससे बड़ी बाधा आ रही है ट्रैफिक जाम हो रहा है लोग इतवारी बाजार में खरीददारी करना पसंद नहीं कर रहे हैं जिसके कारण कई व्यापारी परेशान है उनका धंधा आधे से भी कम रह गया है । अनीश मेमन जी का कहना है कि ईतवारी बाजार में कुकुरमुत्ते की तरह चिकन की कई दुकाने खुल गई है यही ईतवारी बाजार में दो स्कूल गायत्री विद्या मंदिर, व दयानंद बाल विद्या मंदिर संचालित हो रहा है जहां छोटे-छोटे बालक व बालिकाएं रोज गुजरते हैं, यहां पर रोज मुर्गों की कटिंग की जाती है इससे छोटे-छोटे बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा…? व इसी मार्ग से होकर मोतीसागर पारा मुक्तिधाम भी स्थित है…? अनीश मेमन ने कहा कि पता नहीं क्यों प्रशासन कुंभकरणीय नींद में सोया हुआ है इन्हें जागने के लिए मुझे सड़क की लड़ाई लड़नी होगी वही भानु टेलर के बगल में जो जीएस हाउस है वहां दो बैंके संचालित हो रही है वही अब तीसरी बैंक भी खुलने वाली है इसके कारण मेने कई ज्ञापन शासन को दिए लेकिन अभी तलक शासन प्रशासन ने कोई भी कार्यवाही नहीं की जिसके कारण में हताश वह निराश हूं इसलिए मैं ईतवारी बाजार व्यापारी संघ से इस्तीफा दे रहा हूं । अंत में अनीश मेमन ने कहा कि प्रशासन अपनी कुंभकरणीय निद्रा से जागे व आम जनता की सुविधा के लिए ईतवारी बाजार की व्यवस्था को दुरुस्त करें नहीं तो मुझे सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा ।

  • Related Posts

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह करीब 10…

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

      फार्म हाउस, बड़ी होटलें, बस्ती से लेकर पॉश कॉलोनियों तक फैला आनलाइन सट्टा ओम खेमानी, अनिल आलू, इम्मू, बाबू पठान, आशु शर्मा पुलिस की पकड़ से बाहर सट्टा माफियाओं…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.
    error: Content is protected !!