ईडी के खिलाफ दिनरात चला हाईवोल्टेज ड्रामा, भजन कीर्तन व चाय नाश्ता चलता रहा, देखे विडिओ

भिलाई/ ईडी की टीम भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव और उनके बड़े भाई धर्मेन्द्र यादव के घर छापे की कार्रवाई के लिये क्या पहुँची, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया । जमीन कारोबारी धर्मेंद्र यादव के हाऊसिंग बोर्ड स्थित निवास पर ईडी की कार्रवाई को लेकर कुछ ज़्यादा हो हल्ला तो नहीं मचा पर विधायक देवेन्द्र यादव के निवास पर सुबह से रात तक सैकड़ों कांग्रेसियों का मजमा लगा रहा, 85सीवें राष्ट्रीय काँग्रेस के अधिवेशन के ठीक पहले पड़ी ईडी की रेड के कई मायने हो सकते हैं ।छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार को डैमेज करने की बात इस दौरान काफी चर्चा में रही, युवा कांग्रेसियों ने ईडी के छापे पर नाराजगी ज़ाहिर करते हुए, विधायक देवेन्द्र के सेक्टर पाँच स्थित निवास के सामने धरना दे दिया । कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मोदी ईडी हाय हाय के नारे लगाते हुए हाई वोल्टेज ड्रामा जहाँ दिनभर किया, वहीं शाम के समय भजन कीर्तन और हवन कर मोदी ईडी के नाम पर सद्बुद्धि यज्ञ करते हुए आहुतियां भी डाली, इस दौरान चाय नाश्ते के साथ खिचड़ी भी बाँटी गई, पूरे दिनरात युवा कांग्रेसी ईडी रेड के खिलाफ आक्रोश ज़ाहिर करते दिखाई दिये,, यह हाई वोल्टेज ड्रामा उस समय और हाइपर हो गई जब युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा अन्य प्रदेश पदाधिकारियों के साथ रायपुर से देवेन्द्र यादव के निवास पहुंचे, गेट पर चढ़ कर दबंगई दिखाने लगे, सीआरपीएफ की टीम ने उन्हें सख्त हिदायत दे कर गेट से नीचे उतारा । सीआरपीएफ के जवानों की संख्या भी बढ़ा दी गई, दुर्ग पुलिस कप्तान डॉ अभिषेक पल्लव भी कानून व्यवस्था बनाए रखने काँग्रेसी कार्यकर्ताओं को समझाते दिखे, पर कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए, आक्रोशित कांग्रेसियों ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ टायर जला कर  प्रदर्शन भी किया इधर शाम ढलते ढलते काँग्रेसी लीडर और जमीन कारोबारी धर्मेंद्र यादव के घर से जब ईडी की टीम चली गई तो वे सीधे अपने छोटे भाई विधायक देवेन्द्र के घर पहुँच गए, जिससे धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों का उत्साह और बढ़ गया,, इस तरह देर रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा ।

  • Related Posts

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    * *कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न* पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर…

    Read more

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    जांजगीर-चांपा 26 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जनपद पंचायत अकलतरा, बलौदा, पामगढ़, बम्हनीडीह, नवागढ़ जनपद पंचायत अधिकारी कर्मचारी की बैठक आडिटोरियम भवन जांजगीर में आयोजित की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको
    error: Content is protected !!