इतिहास में 9 जनवरी


1431 – फ्रांस में जोन ऑफ आक  के विरूद्ध मुक़दमे की शुरुआत हुई।

1816-सर हम्फ्री डेवी का सेफ्टी लैम्प पहली बार एक कोयले की खान में इस्तेमाल हुआ। कोयले की खानों में निरंतर जानलेवा धमाके होते रहते थे, क्योंकि ज्वलनशील गैस मीथेन छोटे से लैम्प से भी आग पकड़ लेती थी। डेवी ने अपने वैज्ञानिक सोच से ऐसा लैम्प बनाया जिसमें लौ के चारों ओर उपयुक्त महीन तार की जाली थी जो बाहर की गैस को प्रज्वलित होने से बचाती थी।

1969 -पराध्वनिक (सुपरसोनिक) कॉनकॉर्ड जेटलाइनर विमान की ब्रिस्टल, इंग्लैन्ड में पहली परीक्षण उड़ान हुई।

1914 – महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे।

1918 –   भालू घाटी के युद्ध-रेड इंडियनों और अमेरिकी सैनिकों के बीच अंतिम युद्ध  बैटल ऑफ बियर वैली  का आगाज़ हुआ।

2001 – बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर।

2007 – जापान में पहला राज्य मंत्रालय गठित हुआ।

2008 – श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के इलाके पर कब्ज़ा किया। 

2009 – लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बेबी जान फाउंडेशन पुरस्कार के लिए चुना गया।

1889- ऐतिहासिक उपन्यासकार एवं निबंधकार वृंदावनलाल वर्मा का जन्म हुआ।   

1950-अंग्रेज़ आनुवांशिकविद् सर ऐलेक जैफरीज़ का जन्म  हुआ, जिन्होंने 10 सितम्बर 1984 को मानवों, जानवरों तथा अन्य जीवों की उनके डी.एन.ए. से अनन्य पहचान पता करने वाली डी.एन.ए. फिंगर प्रिन्टिंग तकनीक की खोज की। आज यह तकनीक फॉरेन्सिक विज्ञान में जांच के लिए पैतृक मामले सुलझाने के लिए तथा आनुवांशिक बीमारियों को समझने में बहुत कारगर है।

1922 -भारतीय वैज्ञानिक और अमेरिकन जैवरसायनज्ञ  हरगोविन्द खुराना का जन्म हुआ, जिन्हें (मार्शल डब्ल्यू. नीरेनबर्ग और रॉबर्ट डब्ल्यू. हॉले के साथ) जेनेटिक कोड तथा प्रोटीन संश्लेषण में उसके कार्यों की व्याख्या करने के लिए 1968 में शरीर क्रिया विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। इन्होंने योजनाबद्ध तरीके से न्यूक्लिक एसिड की जांच करने का एक नियम तैयार किया।

1799 -इटली की गणितज्ञ और दर्शनशास्त्री  मारिया गीटैना आग्नेसी का निधन हुआ, जो पश्चिमी जगत की पहली महिला गणितज्ञ थीं। प्रपोज़ीशनेस फिलॉसफीसी (1738) में उन्होंने दर्शनशास्त्र और प्रकृति विज्ञान पर निबन्धों की श्रृंखला प्रस्तुत की। ऐनालिटिकल इन्स्टिट्यूशन्स के उनके दो ग्रंथ शैक्षणिक समाज द्वारा प्रशंसित किए गए।(जन्म-16 मई 1718)

1843- अंग्रेज़ कोयला खदान प्रबंधक  विलियम हेडली का निधन हुआ, जो भाप इंजन (लोकोमोटिव) के निर्माण में अग्रणी रहे। उन्होंने गियर्ड ट्रैक की अपेक्षा पहियों और पटरी के बीच में घर्षण के आसंजन बल से भारी गाड़ी को चलाने में सफलता प्राप्त की। (जन्म 13 जुलाई 1779)

महत्वपूर्ण दिवस- विश्व हास्य दिवस,   प्रवासी भारतीय दिवस। 

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!